फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस की शुुभकामनाएं: 'हिंदी हमारी पहचान', हिंदी दिवस पर भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश

Wed, 14 Sep 2022 10:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
हिंदी भारत की पहचान है। भारत विविधताओं का देश है, जहां कई भाषाएं और लिपि बोली और पढ़ी जाती हैं। देश में अधिकतर लोगों की मातृभाषा हिंदी ही है। हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिए जाने की मांग कई दिग्गजों ने उठाई, हालांकि हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया है। देश के सभी सरकारी कार्यालयों में हिंदी का ही उपयोग होता है। हिंदी के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने और इसके चलन को बढ़ाने के लिए सरकारी दस्तावेज आज भी हिंदी में ही तैयार किए जाते हैं। हिंदी के इसी उपयोगिता को लेकर हर साल 14 सितंबर को भारतवासी हिंदी दिवस मनाते हैं। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1953 से हुई थी। अंग्रेजी के चलन के कारण आजकल बच्चों से लेकर बड़े तक लगभग अंग्रेजी में ही बात करना पसंद करते हैं लेकिन हमें अपने देश की भाषा और हिंदी का ज्ञान जरूर होना चाहिए। बच्चों को हिंदी बोलना और पढ़ना आना ही चाहिए। ऐसे में हिंदी को जन जन तक पहुंचाने और हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए अपने दोस्तों, प्रियजनों को हिंदी दिवस के शुभकामना संदेश व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए भेज सकते हैं। ये रहे हिंदी दिवस के आकर्षक संदेश।
विज्ञापन

2 of 6
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं,
हमारी पहचान भी है।
तो आइए हिंदी बोलें,
हिंदी सीखें और हिंदी सिखाएं।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

4 of 6
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
कबीर का गायन है हिंदी,
सरल शब्दों में कहा जाए,
तो जीवन की परिभाषा है हिंदी।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
हम सब का अभिमान है हिंदी
भारत देश की शान है हिंदी।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
विविधताओं से भरे इस देश में
लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी
हिंदी मातृभाषा हमारी है।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें