हर साल 14 सितंबर को हमारे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया था। आज के समय में देश ही नहीं दुनिया में लाखों लोग हिंदी बोलते हैं। परंतु शायद कम ही लोगों को पता है कि हिंदी के शब्दों से ही अंग्रेजी के कुछ शब्द बने हैं, हिंदी दिवस के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे ही 20 शब्दों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हिंदी से ही निकले हैं। तो चलिए जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 21
हिंदी दिवस 2020
- फोटो : File photo
Blighty सैनिकों द्वारा घर या स्वदेश के लिए प्रयोग किया जाने वाला शब्द है, यह शब्द हिंदी के विलायती से बना है। प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिक इस शब्द को ब्रिटेन और इंग्लैंड के लिए उपयोग करते थे।
विज्ञापन
3 of 21
हिंदी दिवस 2020
- फोटो : File photo
अंग्रेजी Mahout शब्द हिंदी के महावत से बना है। हिंदी में महावत का प्रयोग हाथी के मालिक या हाथी को हांकने वाले शख्स के संदर्भ में किया जाता है।
4 of 21
हिंदी दिवस 2020
- फोटो : File photo
अंग्रेजी का Krait शब्द हिंदी के करैत से बना है। अंग्रेजी में Krait शब्द का उपयोग बंगाल के जहरीले सांप के लिए किया जाता है। यह कोबरा प्रजाति का सांप है।
विज्ञापन
5 of 21
हिंदी दिवस 2020
- फोटो : File photo
अंग्रेजी का Cowrie हिंदी के कौड़ी शब्द की तरह ही बोला जाता है। इसका अर्थ भी कौड़ी ही होता है। बस हिंदी में जहां पर ‘ड़’ का उपयोग होता है तो अंग्रेजी में R का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
6 of 21
हिंदी दिवस 2020
- फोटो : File photo
हिंदी में सर्दी के समय ओढ़े जाने वाले गर्म कपड़े को शॉल कहा जाता है, अंग्रेजी में भी इसका उच्चारण बिल्कुल इसी तरह Shawl किया जाता है। ये भी हिंदी से ही बना है।
विज्ञापन
7 of 21
हिंदी दिवस 2020
- फोटो : File photo
Cheetah अंग्रेजी का ये शब्द हिंदी शब्द चीता से बना है।
8 of 21
हिंदी दिवस 2020
- फोटो : File photo
अंग्रेजी का Kedgeree शब्द हिंदी के खिचड़ी से बना है। मछली, चावल और उबले अंडे को मिलाकर बनाई गई यूरोपियन डिश को Kedgeree कहते हैं।
9 of 21
हिंदी दिवस 2020
- फोटो : File photo
अंग्रेजी का Shampoo शब्द भी हिंदी के चंपू शब्द से बना है। बालों में मसाज करने को चंपी कहते हैं, तो वहीं जब कोई बालों में ज्यादा तेल की मसाज कर लेता है, तो मजाक में उसे चंपू भी कहा जाता है। Shampoo से भी बालों की मसाज करके उन्हें धोया जाता है।
10 of 21
हिंदी दिवस 2020
- फोटो : File photo
हिंदी के चटनी शब्द से अंग्रेजी के Chutney शब्द की उत्पत्ति हुई है।
11 of 21
हिंदी दिवस 2020
- फोटो : File photo
अंग्रेजी का Dungaree शब्द हिंदी के डूंगरी से बना है। जिसका मतलब होता है एक मोटा टिकाऊ टवील-बुनाई सूती कपड़ा; डूंगरी मुंबई का वो जिला है जहां डंगरी बनाने वाला कपड़ा बना था।
12 of 21
हिंदी दिवस 2020
- फोटो : File photo
अंग्रेजी में आलीशान घर को Bunglow कहते हैं यह शब्द हिंदी के बंगला शब्द से बना है।
13 of 21
हिंदी दिवस 2020
- फोटो : File photo
अंग्रेजी का Chit शब्द हिंदी के चिट्ठी से बना है। अंग्रेजी में कागज के छोटे टुकड़े को चिट कहा जाता है। जिसका उपयोग अक्सर उपहार पर या कापी किताबों पर नाम लिखने के लिए किया जाता है।
14 of 21
हिंदी दिवस 2020
- फोटो : File photo
अंग्रेजी का Bangle शब्द हिंदी के बंगली शब्द से उत्पन्न हुआ है। अंग्रेजी में कांच की चूड़ियों को Bangle कहा जाता है।
15 of 21
हिंदी दिवस 2020
- फोटो : File photo
अंग्रेजी का Chintz शब्द हिंदी के छींट शब्द से बना है। अंग्रेजी में कलरफुल फैब्रिक को यानि कॉटन के रंग-बिरंगे डिजाइन वाले कपड़े को Chintz कहा जाता है।
16 of 21
हिंदी दिवस 2020
- फोटो : File photo
हिंदी के ठग से अंग्रेजी का Thug शब्द बना है। धोखे से दूसरों को लूटने वाले लोगों को ठग कहा जाता है।
17 of 21
हिंदी दिवस 2020
- फोटो : File photo
जहां हिंदी में घर के मध्य हिस्से को बरामदा कहा जाता है तो वहीं अंग्रेजी में Veranda शब्द का उपयोग किया जाता है। यह शब्द भी हिंदी के बरामदा से बना है।
18 of 21
हिंदी दिवस 2020
- फोटो : File photo
अंग्रेजी शब्द Dacoit हिंदी के डकैत शब्द का उच्चारण करीब एक सा ही है। ये शब्द डाकुओं के लिए उपयोग किया जाता है।
19 of 21
हिंदी दिवस 2020
- फोटो : File photo
अंग्रेजी शब्द Dekko की उत्पत्ति हिंदी के देखो शब्द से ही हुई है। इसका अर्थ किसी चीज पर नजर डालना होता है।
20 of 21
हिंदी दिवस 2020
- फोटो : File photo
अंग्रेजी का Cot हिंदी के खाट शब्द से बना है। हिंदी में बैठने और सोने के लिए इस्तेमाल होने वाली चारपाई को खाट कहते हैं।
अंग्रेजी का Mugger शब्द हिंदी के मगर से बना है। हिंदी में इसका मतलब मगरमच्छ से है। वहीं अंग्रेजी में लुटेरे को Mugger कहते हैं, जो पब्लिक प्लेस पर किसी से लूट-पाट करता हो।