फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#हिंदीहैंहम: इन गैर हिंदी भाषी देशों में लोग शान से बोलते हैं हिंदी

Mon, 14 Sep 2020 10:45 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हिंदी दिवस 2020 - फोटो : Pixabay

14 सितंबर को हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हर साल हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भले ही भारत की राजभाषा है, लेकिन भारत में ही आज ये पिछड़ती जा रही है। हिंदी दुनियाभर में बोली जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। हिंदी का अपना बहुत पुराना इतिहास रहा है। भारत में लगभग 4.25 करोड़ लोगों की पहली भाषा हिंदी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के अलावा और भी कई देश हैं, जहां हिंदी बोली जाती है। आइए जानते हैं कि किन गैर हिंदी भाषी देशों में हिंदी बोली जाती है।

विज्ञापन

2 of 6
हिंदी दिवस 2020 - फोटो : Pixabay

नेपाल से हमारे देश की सीमा लगती है। नेपाल में आपको बड़ी संख्या में हिंदी समझने और बोलने वाले लोग मिल जाएंगे। दूसरे नंबर पर नेपाल में हिंदी भाषा बोलने वाले लोग हैं। करीब 80 लाख नेपाली लोग हिंदी भाषा बोलते और समझते हैं। 2016 में वहां हिंदी को राष्ट्रीय भाषा के रूप में शामिल करने की मांग भी की जा चुकी है।

विज्ञापन

3 of 6
हिंदी दिवस 2020 - फोटो : Pixabay

संयुक्त राज्य अमेरिका एक अंग्रेजी भाषी देश है। शायद आपको यकीन न हो, लेकिन वहां पर हिंदी भाषा बोलने वाले तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा लोग हैं। करीब 6,50,000 लोग यहां पर हिंदी बोलते हैं। लेकिन यहां पर ज्यादातर लोग हिंदी का प्रयोग अपने घर पर ही करते हैं। हिंदी बोलने वाले लोगों की संख्या में अप्रवासी भारतीय भी शामिल हैं।

4 of 6
हिंदी दिवस 2020 - फोटो : iStock

जर्मनी में कई जगहों पर हिंदी भाषा को लोग सीख रहे हैं। कई दशकों से यहां हीडलबर्ग, लीपजिग और बॉन सहित विश्वविद्यालयों और शहरों में हिंदी और संस्कृत भाषा को पढ़ाया जाता है।

विज्ञापन

5 of 6
हिंदी दिवस 2020 - फोटो : iStock

मॉरीशस में अंग्रेजी और फ्रेंच संसद की आधिकारिक भाषा हैं। लेकिन यहां पर एक तिहाई लोग हिंदी भाषा बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिंदी दिवस 2020 - फोटो : iStock

न्यूजीलैंड-भारत सस्टेनेबिलिटी चैलेंज 2017 के मुताबिक, न्यूजीलैंड में बोली जाने वाली चौथी सबसे बड़ी भाषा हिंदी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बढ़ते सांस्कृतिक संबंध भी इसकी एक बड़ी वजह है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें