फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Milk Day 2024: गर्मियों में दूध से तैयार करें ये झटपट वाले रेसीपीज, स्वाद के साथ मिलेगी ठंडक भी

Sat, 01 Jun 2024 11:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शरीर को दूध के जरिए मिलने वाला पोषण, स्वाद और गर्मी में ठंडक का अहसास हो सकता। इस लेख में गर्मियों में दूध से तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
Milk - फोटो : Istock
World Milk Day 2024 : दूध को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये कहावत सच भी हैं कि दूध पीने से ताकत आती है। डाक्टर्स भी अधिकतर मामलों में दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध के महत्व से सभी को जागरूक करने और डेयरी क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है. इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा 2001 में की गई।

इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस के जरिए लोगों को दूध पीने के फायदों के बारे में बताया जाता है। हालांकि अक्सर बच्चे और युवा दूध पीने में आनाकानी करते हैं। किसी को दूध की गंध तो किसी को दूध का स्वाद पसंद नहीं होता।

गर्मियों का मौसम है। इस मौसम में खुद को तरोताजा और ताकतवर बनाए रखने के लिए दूध की कुछ रेसिपी बनाकर उनका सेवन किया जा सकता है। इससे शरीर को दूध के जरिए मिलने वाला पोषण, स्वाद और गर्मी में ठंडक का अहसास हो सकता। इस लेख में गर्मियों में दूध से तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
मैंगो शेक - फोटो : instagram
मिल्क शेक

बच्चों को दूध भले ही पसंद न हो, लेकिन गर्मियों में शेक जरूर पसंद आ सकता है। आप मिल्क शेक, मैंगो शेक, बनाना शेक या बच्चे के पसंदीदा फ्लेवर का शेक बना सकते हैं। मिल्क शेक बनाने के लिए कोई भी फल या चॉकलेट पाउडर, थोड़ी चीनी, ठंडा दूध, और आइस क्यूब की जरूरत होती है। इन सभी को अच्छे से मिक्स करके शेक बनाया जा सकता है। ऊपर से चेरी, ड्राई फ्रूट्स या आइसक्रीम से गार्निश कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कोल्ड काॅफी - फोटो : instagram
कोल्ड कॉफी

किसी रेस्तरां में कोल्ड कॉफी पर आप पैसे खर्च कर देते हैं। बाजार जैसी कोल्ड कॉफी घर पर ही बनाकर पीएं। इसमें दूध, चीनी, कॉफी और चॉकलेट पाउडर का इस्तेमाल करें। आइस क्यूब मिलाकर मिक्सर में अच्छे से शेक कर सकते हैं। इससे झागदार कोल्ड कॉफी बनकर तैयार हो जाएगी।

4 of 5
ठंडाई - फोटो : instagram
ठंडाई

गर्मियों में ठंडी-ठंडी ठंडाई मिल जाए तो मजा ही आ जाए। ठंडाई की सामग्री आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। आपको बस इस सामग्री को दूध में मिलाकर, चीनी और रोज सिरप मिलाकर ठंडाई बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुहब्बत का शरबत - फोटो : Instagram
दूध का शरबत

तरबूज के बीज निकालकर उसे पीस लें। अब तरबूज के जूस को दूध में मिलाएं। चीनी और थोड़ा सा रुआवजा मिलाकर दूध और तरबूज वाला मुहब्बत का शरबत बना सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें