फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Special Recipe: बच्चे नहीं खाते मुरब्बा तो उन्हें बनाकर खिलाएं आंवले का अचार

Tue, 10 Dec 2024 01:39 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आंवला विटामिन C का बहुत अच्छा स्रोत है और इसे खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। ऐसे में आप इसका अचार बनाकर अपने परिवारवालों को परोस सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
बच्चे नहीं खाते मुरब्बा तो उन्हें बनाकर खिलाएं आंवले का अचार - फोटो : Adobe stock
Winter Special Recipe: आंवला एक बेहद पौष्टिक और औषधीय फल है, जिसे आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा पद्धति में विशेष स्थान दिया गया है। ये विटामिन C का एक समृद्ध स्रोत है और इसके सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यही वजह है कि सर्दी के मौसम से आंवले के सेवन की सलाह दी जाती है।

आंवले का सेवन कई प्रकार से किया जाता है। बहुत से लोग इसका सेवन कैंडी और मुरब्बे के रूप में करते हैं लेकिन आप इसका अचार भी बना सकती हैं। आंवले का अचार एक लोकप्रिय भारतीय अचार है, जिसे विशेष रूप से सर्दी के मौसम में तैयार किया जाता है। इसे पराठे, रोटी या फिर दाल-चावल के साथ भी खया जा सकता है।

यदि आप आंवले का अचार बनाने का सोच रही हैं तो यहां हम आपको इसे बनाने  की विधि बताने जा रहे हैं, ताकि इसके सेवन से आप अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
आंवले का अचार - फोटो : instagram
आंवले का अचार बनाने का सामान
  •  500 ग्राम आंवला
  •  2-3 बड़े चम्मच नमक (स्वाद अनुसार)
  •  1-2 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर
  •  2-3 बड़े चम्मच मिर्च पाउडर
  •  1 चम्मच सौंफ
  •  1 चम्मच जीरा
  •  1 चम्मच अजवाइन
  •  2-3 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  •  1 चम्मच हींग
 
विज्ञापन

3 of 7
आंवले का अचार बनाने की विधि - फोटो : instagram
विधि

आंवले का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को पहले सही से धो लें। धोने के बाद इसे धूप में सुखा लें। सुखाने के बाद इसमें कांटे की मदद से छेद कर दें और पानी में उबालने रख दें।

4 of 7
आंवले का अचार बनाने की विधि - फोटो : instagram
यदि आप आंवले में छेद कर देंगे तो अचार में मसाले इसमें अच्छे से समा सकेंगें। जब आंवला उबल जाए, तो उसे ठंडा होने दें और फिर उसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
विज्ञापन

5 of 7
आंवले का अचार बनाने की विधि - फोटो : instagram
इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, उसमें जीरा, सौंफ, अजवाइन, और हींग डालकर उसे तड़कने दें। अब हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और मेथी दाना डालें और अच्छे से मिलाएं।
विज्ञापन

6 of 7
आंवले का अचार बनाने की विधि - फोटो : instagram
इसके बाद इस मसाले को आंवले के टुकड़ों में डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इसमें नमक डालकर सबको अच्छे से मिला लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आंवले का अचार बनाने की विधि - फोटो : instagram
अचार को एक साफ और सूखे जार में भरकर उसे धूप में रख दें। इसे रोज मिक्स करें, ताकि मसाले अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं। इसे आप एक महीने तक आसानी से रख सकती हैं। 
 
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें