Chyawanprash Recipe: सर्दियों के मौसम में सेहत का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। यदि सेहत का ध्यान अच्छी तरह से न रखा जाए तो जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसी को देखते हुए लोग इस मौसम में अपने खान-पान में काफी बदलाव करते हैं। इस मौसम में बच्चों से लेकर बड़ों तक को च्यवनप्राश खाने की सलाह दी जाती है।
च्यवनप्राश एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसके सेवन से शरीर को ताकत और ऊर्जा प्रदान की जाती है। च्यवनप्राश का मुख्य उद्देश्य शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देना और संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करना है। इसके साथ ही च्यवनप्राश में आंवला (विटामिन सी का समृद्ध स्रोत) होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव करता है।
वैसे तो बाजार में कई कंपनियों के च्यवनप्राश मिलते हैं, लेकिन यदि आप बाजार के च्यवनप्राश पर भरोसा नहीं करते, तो इसे घर पर तैयार करें। यहां हम आपको घर पर च्यवनप्राश बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं।