फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दही के अपेक्षा छाछ है ज्यादा फायदेमंद

Sun, 15 Sep 2019 04:05 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दही और छाछ खाने में सबको पसंद है। लेकिन जब इन दोनों के बीच फायदे की बात होती है तो छाछ को ज्यादा फायदेमंद बताया जाता है। लोगो का यह भी मानना है कि बारिश के मौसम में दही के बजाय छाछ लेना अच्छा होता है। दही को मथकर ही छाछ बनाया जाता है तो सवाल उठना लाजमी है कि छाछ दही से ज्यादा फायदेमंद कैसे हुआ? आइए जानते हैं छाछ के फायदे...
विज्ञापन

2 of 5
curd
दही को जब मथकर छाछ बनाया जाता है तो इसका स्वरुप बदल जाता है। स्वरुप बदलने से छाछ को पचाने में असानी होती है और यह जल्दी पचता है। इस तरह से छाछ पाचन के लिए अच्छा बन जाता है। दही के अपेक्षा छाछ अधिक तरावट देने वाले पेय के रुप में भी प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
दही
जल्दी पचने और तरावट के गुणों से भरपूर छाछ मसालेदार खाना खाने के बाद पेट को राहत देता है। छाछ में विटामिन B 12, कैल्शियम, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे तत्व होते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।

4 of 5
xfwa
एक अध्ययन के मुताबिक छाछ कॅलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें बायोऐक्टिव प्रोटीन होता है जो कॅलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखता है। छाछ हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दही - फोटो : getty images
छाछ के फायदेमंद होने के बावजूद भी कुछ परिस्थितियों में दही का उपयोग बेहतर होता है। दही में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं या बच्चों में पोषण की कमी है उन्हें दही खाना चाहिए। कुछ ऐसे रोग होते हैं जिनमें पेय पदार्थों से परहेज होता है। ऐसे रोगों के मरीज प्रोटीन के लिए दही ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें