फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार अंडा करी नहीं बल्कि मेहमानों के लिए बनाए चिली अंडा, खाते ही आ जाएगा मज़ा

Sun, 15 Sep 2019 07:48 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
चिली अंडा - फोटो : social media
अंडे में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंडा खाने से हमें कई फायदे भी  मिलते हैं, लेकिन अगर आप एक ही तरह का अंडा खाकर परेशान हो गए हैं तो आज हम आपके लिए स्वादिष्ट चिली अंडा रेसिपी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 3
चिली अंडा - फोटो : social media
आवश्यक सामग्री
आवश्यकतानुसार अंडा
5 मध्यम प्याज 
2 शिमला मिर्च
1 बड़ा चम्मच चिल्ली सॉस
1बड़ा चम्मच सोया सॉस
1बड़ा चम्मच तेल
अदरक और लहसुन पेस्ट
काली मिर्च
स्वादनुसार नमक
1 पैकेट चीस चिल्ली मसाला
1 कप मैदा
1 कप कॉर्नफ्लोर
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
चिली अंडा - फोटो : social media
 चिली अंडा  बनाने की विधि 
सबसे पहले अंडा उबाल लें। अब तेल को गर्म करें उसमे मैदे और कॉर्न फ्लार का घोल डाल लें। इस घोल को 2 मिनट तक पकाएं और इसमे स्वादनुसार नमक और चिली सॉस डालकर फिर पकाएं। अब इस घोल को अंडे पर लपेटकर फ्राइ करें। इसके बाद गर्म तेल में अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल कर अच्छे से पका लें। जब यह पक जाएं तो इसमें प्याज और शिमला मिर्च डाल कर अच्छी तरह से भून लें। अब इसमें स्वादनुसार नमक, काली मिर्च, सोया सॉस, चिली सॉस डालकर 2 मिनट तक पकाएं। मसाला पकने के बाद इसमें फ्राई किया हुआ अंडा डाल लें।इस चिली अंडे को ताज़ा-ताज़ा परोसें और आप इसे परांठे के साथ भी खा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें