फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Watermelon Dishes: गर्मी से हैं परेशान तो करें तरबूज से बनें इन पकवानों का सेवन, शरीर को मिलेगी राहत

Mon, 20 May 2024 09:04 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी के मौसम में आपको तरबूज हर जगह मिल जाएगा। इसके सेवन से इस मौसम में आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी से हैं परेशान तो करें तरबूज से बनें इन पकवान का सेवन - फोटो : instagram
Watermelon Dishes: सर्दी के मौसम में खाने के कई विकल्प मिल जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक भी होते हैं। परेशानी सामने आती है गर्मी के मौसम में क्योंकि इस मौसम में खाना खाना तो आसान होता है लेकिन खाने को पचाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।

गर्मी में यदि कोई ज्यादा खाना खा लेता है तो तबियत खराब होने का खतरा भी मंडराता रहता है। इसके साथ ही लोगों के शरीर मे तला-भुना खाने की वजह से पानी की कमी होने लगती है। जिस वजह से कमजोरी आने लगती है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए लोग तरबूज का सेवन करते हैं।

बच्चों को साधारण तरीके से फल खिलाना काफी मुश्किल होता है। इसी के चलते आज के इस लेख में हम आपको तरबूज से बनने वाले कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताएंगे, जो खाने और पीने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। इन डिशेज को बनाना भी काफी आसान होता है। 
विज्ञापन

2 of 6
गर्मी से हैं परेशान तो करें तरबूज से बनें इन पकवान का सेवन - फोटो : instagram
तरबूज का जूस

अगर कहीं बाहर से आ रहे हैं और आपको कुछ ऐसा पीने का मन है जो रिफ्रेशिंग हो तो तरबूज का जूस एक बेहतर विकल्प है। इसे बनाना भी काफी आसान है। ऐसे में आप इसे बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
गर्मी से हैं परेशान तो करें तरबूज से बनें इन पकवान का सेवन - फोटो : instagram
मोहब्बत का शरबत

गर्मियों के मौसम में लोग इसका सेवन करना काफी पसंद करते हैं। दूध और तरबूज से बना ये शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। ये दूध से बना होता है, ऐसे में आप इसे बच्चों को हर रोज पिला सकते हैं। 

4 of 6
गर्मी से हैं परेशान तो करें तरबूज से बनें इन पकवान का सेवन - फोटो : instagram
तरबूज का सलाद

ये सलाद आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा है। इसके अलावा ये आपको फ्रेश रखने का काम करेगा। तरबूज का सलाद बनाने के लिए आपको चीज की जरूरत पड़ेगी, ताकि ये और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगे। 
विज्ञापन

5 of 6
गर्मी से हैं परेशान तो करें तरबूज से बनें इन पकवान का सेवन - फोटो : instagram
तरबूज का रायता

इस मौसम में दही का सेवन करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आप तरबूज का रायता बनाकर उसे परोस सकते हैं। इसे बनाने के बाद इस रायते में ऊपर से तरबूज के क्यूब बनाकर जरूर परोसें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्मी से हैं परेशान तो करें तरबूज से बनें इन पकवान का सेवन - फोटो : instagram
तरबूज की कुल्फी

गर्मियों के मौसम में हर किसी को आईसक्रीम और कुल्फी खाना काफी पसंद होता है। ऐसे में आप अगर तरबूज की कुल्फी बनाकर अपने घरवालों को खिलाएंगे तो वो इसे खाकर आपकी तारीफ जरूर करेंगे। इसके साथ ही इसके सेवन से उन्हें काफी ठंडक का एहसास होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें