फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Dish: गर्मियों में आपको लू से बचाएगा सिरके वाला प्याज, जानें इसे बनाने का बेहद ही आसान तरीका

Sat, 18 May 2024 11:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको रेस्टोरेंट में मिलने वाला सिरके वाला प्याज पसंद है, तो आप इसे घर पर भी आसानी से तैयार कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
गर्मियों में आपको लू से बचाएगा सिरके वाला प्याज - फोटो : istock
Summer Dish: देशभर में लगातार गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में लू-लपट ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है।  इस मौसम में लोगों को कई तरह की परेशानियां होती हैं, जिससे बचने के लिए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जाती है। कई राज्यों में पारा 40 डिग्री पार कर चुका है, जिस वजह से लोगों की हालत खराब है। लोग लू से बचने के लिए कई उपाय करते हैं। वो अपने खाने से लेकर पहनावे तक में बदलाव करते हैं।

अगर आप भी लू से बचना चाहते हैं, तो अपने खाने में सिरके वाला प्याज शामिल कर सकते हैं। सिरके वाला प्याज हर रेस्टोरेंट में खाने के साथ परोसा जाता है। इसे हर कोई खाना पसंद करता है। अगर आप चाहें तो इसे आसान विधि से घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको गर्मी की कई परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
गर्मियों में आपको लू से बचाएगा सिरके वाला प्याज - फोटो : istock

सिरके वाला प्याज बनाने का सामान
  • 20 प्याज (छोटे वाले)
  • आधी कटोरी सफेद सिरका
  • आधा  कप पानी
  • 3 चम्मच शक्कर
  • 2 चम्मच नमक
  • कटा हुआ चुकंदर
विज्ञापन

3 of 6
गर्मियों में आपको लू से बचाएगा सिरके वाला प्याज - फोटो : istock
विधि

सिरके वाला प्याज बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर उसे अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद इन प्याज में कट लगा दें। ध्यान रखें कि ये कट प्याज के आर-पार नहीं होने चाहिए।


 

4 of 6
गर्मियों में आपको लू से बचाएगा सिरके वाला प्याज - फोटो : instagram
अब एक बड़े कटोरे में सिरका डाल दें। इसके बाद इस कटोरे में पानी मिला दें। पानी मिलाने के बाद इसमें 3 चम्मच चीनी और 2 चम्मच नमक मिलाएं। नमक और चीनी मिल जाने के बाद इसमें कटा हुआ चुकंदर डालें।
विज्ञापन

5 of 6
गर्मियों में आपको लू से बचाएगा सिरके वाला प्याज - फोटो : instagram
सबसे आखिर में एक कटोरे में आपको प्याज डालना है। इस सिरके वाले प्याज को एक कांच के जार में रख दें। इस जार को ऐसे से दो से तीन दिन रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्मियों में आपको लू से बचाएगा सिरके वाला प्याज - फोटो : instagram
ध्यान रखें कि इसे दिन में दो से तीन हिलाते रहें। जब पानी का रंग बदलने तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसे आप एक हफ्ते तक रख सकते हैं। इसे आप सलाद में सादा प्याज की जगह परोस सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें