फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Variety Of Pakoda: प्याज-आलू के पकौड़े खाकर हो गए हैं बोर तो इस बार ट्राई करें कुछ अलग

Thu, 08 Aug 2024 09:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बारिश के मौसम में प्याज-आलू के पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ अलग ट्राई करें। आइए आपको अलग तरह के पकौड़े बनाना सिखाते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
विभिन्न प्रकार के पकौड़े - फोटो : instagram
Variety Of Pakoda: बारिश के इस खुशनुमा मौसम में घूमने और कुछ चटपटा खाने का मन तो हर किसी का करता है। खासतौर पर बात करें पकौड़ों की, तो इस मौसम में बारिश आते ही हर किसी से जहन में अदरक वाली चाय और पकौड़ों की तस्वीर घूमने लगती है।

ज्यादातर लोग बारिश में प्याज और आलू के पकौड़े खाना पसंद करते हैं लेकिन अगर आप बारिश के मौसम में प्याज-आलू के पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ अलग ट्राई करें। आप प्याज और आलू को छोड़ कर कई अन्य सब्जियों की मदद से भी स्वादिष्ट पकौड़े बना सकते हैं। हम यहां आपको कुछ अलग तरह के पकौड़ों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
विभिन्न प्रकार के पकौड़े - फोटो : instagram
कटहल के पकौड़े

कटहल की सब्जी तो ज्यादातर लोगों को पसंद आती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि कटहल के पकौड़े भी बनाए जाते हैं। कटहल के बने कुरकुरे पकौड़े खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। जिन लोगों को इसकी सब्जी नहीं पसंद वो भी पकौड़े को बड़े मन से खाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
विभिन्न प्रकार के पकौड़े - फोटो : instagram
बैंगन के पकौड़े

इस मौसम में बैंगन काफी ज्यादा मात्रा में मिलते हैं। ऐसे में आप चाहें तो बैंगन के पकौड़े बनाकर अपने घरवालों का दिल जीत सकती हैं। जिन लोगों को बैंगन की सब्जी पसंद नहीं आती, वो भी इसे बड़े चाव से खाएंगे। 

4 of 7
विभिन्न प्रकार के पकौड़े - फोटो : instagram
मिर्च पकौड़े

बड़ी वाली मिर्च क स्वादिष्ट पकौड़े खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। ये राजस्थान की काफी पॉपुलर डिश है। आप चाहें तो इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं। ध्यान रखें कि मिर्च के पकौड़े बनाते समय मिर्च पर बेसन की लेयर को ज्यादा मोटा न रखें, इससे इसका स्वाद खराब हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
विभिन्न प्रकार के पकौड़े - फोटो : instagram
मूंग दाल के पकौड़े

दिल्ली की सड़कों पर आपको मूंग दाल के पकौड़े आसानी से मिल जाते हैं। आप चाहें तो इसे घर पर बना कर बारिश का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके साथ इमली की खट्टी मीठी चटनी और हरे धनिए की तीखी चटनी खाने में और स्वादिष्ट लगती है। 
विज्ञापन

6 of 7
विभिन्न प्रकार के पकौड़े - फोटो : instagram
कद्दू के फूल के पकौड़े

सुनने में आपको ये अजीब लगेगा, लेकिन कद्दू के फूल के पकौड़े भी बनाए जाते हैं। खाने में ये काफी स्वादिष्ट लगते हैं। ये बंगाल और ओडिशा में ये एक बहुत ही पॉपुलर डिश है। अगर आपके घर के आस-पास भी कद्दू के फूल आसानी से मिल जाते हैं तो इस पकौड़े को जरूर बनाकर ट्राई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विभिन्न प्रकार के पकौड़े - फोटो : instagram
पनीर पकौड़े

चाय के साथ पनीर के पकौड़े खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। इसे बनाना काफी आसान होता है। पनीर के पकौड़े ज्यादा तीखे नहीं होते, इसलिए आप इसे इसे बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी तैयार कर सकते हैं। इसे हरे धनिए की चटनी के साथ ही परोसें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें