रेस्टोरेंट स्टाइल नूडल्स
- फोटो : instagram
विधि
नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी लेकर उसमें नमक डालें और नूडल्स को उबाल लें। नूडल्स को उबालने के बाद अच्छे से छानकर पानी निकालें और उसमें थोड़ा सा तेल लगा दें ताकि ये चिपके नहीं। अब नंबर आता है सब्जियों का, तो सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म करके बारीक कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, और हरी मटर डालकर कुछ मिनट तक भूनें।