Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। ये दिन प्रेम, रोमांस और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। वैलेंटाइन डे का दिन न सिर्फ प्रेमी जोड़ियों के लिए खास होता है, बल्कि दोस्ती, परिवार और अपने खास लोगों के प्रति प्यार जताने का भी बेहतरीन मौका होता है। ये दिन अपने पार्टनर को ये बताने का सही मौका है कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।
ऐसे में आप अपने पार्टनर को फूल, चॉकलेट, ज्वेलरी, कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स या हैंडमेड कार्ड्स से अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराएं। उनके साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करें, कैंडल लाइट डिनर या घर पर ही एक स्पेशल डेट नाइट प्लान करें। कुछ एकदम से अलग करना चाहती हैं तो पार्टनर के लिए दिल के आकार का पिज्जा तैयार करें। यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।