फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर के साथ घर पर ही करें कैंडल लाइट डिनर, परोसें ये पकवान

Wed, 14 Feb 2024 06:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके पार्टनर के पास बाहर डिनर करने पर जाने का समय नहीं है, तो आप घर पर ही उन्हें कैंडल लाइट डिनर का इंतजाम करके सरप्राइज दे सकती हैं।  
विज्ञापन
1 of 7
वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर के साथ घर पर ही करें कैंडल लाइट डिनर - फोटो : pexel
आज 14 फरवरी के दिन पूरे विश्व में प्यार का सबसे बड़ा दिन यानी कि वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। ये दिन हर प्रेमी जोड़े के लिए बेहद खास होता है। वैलेंटाइन डे वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन होता है। इस वीक की शुरुआत 7 फरवरी यानी कि रोज डे से होती है। रोज डे के बाद, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और सबसे आखिर में आता है वैलेंटाइन डे। इस दिन लोग अपने पार्टनर को उनके खास होने का एहसास कराते हैं।

अगर आप भी अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करने का सोच रही हैं, लेकिन आपके पार्टनर के पास कहीं बाहर जाने का समय नहीं है, तो आप उन्हें घर पर ही स्पेशल फील करा सकती हैं। इसके लिए आपको बस घर पर ही कैंडल लाइट डिनर का इंतजाम करना है। हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर बनाकर कैंडल लाइट डिनर में परोस सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर के साथ घर पर ही करें कैंडल लाइट डिनर - फोटो : pexel
फ्राइड राइस और मंचूरियन

अगर आपके पार्टनर को चाइनीज फूड पसंद है, तो आप उनके लिए स्वादिष्ट सा फ्राइड राइस और मंचूरियन तैयार कर सकती हैं। ये खाने में भी अच्छा लगता है, और अगर कैंडल नाइट डिनर में आप ये परोसेंगी, तो आपके पार्टनर को भी ये पसंद आएगा।  
विज्ञापन

3 of 7
वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर के साथ घर पर ही करें कैंडल लाइट डिनर
चिली पनीर और नूडल्स

विदेशी के साथ देशी तड़का खाने में कमाल का लगता है। चिली पनीर और नूडल्स का कॉम्बिनेशन ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। अगर आप इसके साथ कोई ड्रिंक परोसेंगी तो इसका स्वाद और बढ़ जाएगा। 

4 of 7
वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर के साथ घर पर ही करें कैंडल लाइट डिनर - फोटो : istock
पिज्जा 

अगर आप अपने पार्टनर को कुछ ऐसा खिलाना चाहती हैं, जो रोजाना के खाने से हटकर हो तो उन्हें उनकी ही पसंद का होममेड पिज्जा खिला सकती हैं। इस पिज्जा को आप दिल का आकार दे सकती हैं। ये देखने में भी काफी प्यारा लगता है। 
विज्ञापन

5 of 7
वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर के साथ घर पर ही करें कैंडल लाइट डिनर - फोटो : iStock
सलाद

यदि आपका पार्टनर काफी ज्यादा फिटनेस फ्रीक है, तो उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए आप उन्हें उनका पसंदीदा सलाद भी डिनर में परोस सकती हैं। ये जरूरी नहीं है कि, डिनर में अनहेल्दी चीजें ही हो। कैंडल नाइट डिनर बस अपने प्यार का एहसास कराने का एक तरीका है। ऐसे में अपने पार्टनर की पसंद का ध्यान जरूर रखें। 
विज्ञापन

6 of 7
वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर के साथ घर पर ही करें कैंडल लाइट डिनर
मेैगी

बहुत से लोगों को मैगी खाना पसंद होता है। ऐसे आप अपने पार्टनर को डिनर में मैगी बनाकर परोस सकती हैं। मैगी डेट काफी रोमांटिक होती हैं। आप एक ही बाउल में दो फोर्क लेकर मैगी परोसें, ताकि आप अपने पार्टनर के और ज्यादा पास आ जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर के साथ घर पर ही करें कैंडल लाइट डिनर - फोटो : social media
वेज थाली 

बहुत से लोगों को इस तरह का खाना पसंद नहीं आता, उन्हें भारतीय पकवान ही खाना पसंद होता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर के लिए स्वादिष्ट सी वेज थाली तैयार कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें