फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद ही स्वादिष्ट होती है उत्तराखंड की लोकप्रिय डिश चौसा, जानिए रेसिपी

Wed, 17 Feb 2021 04:21 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
उत्तराखंड की कई डिश ऐसी होती हैं जो बेहद ही स्वादिष्ट होती हैं। अगर आप एक बार इन चीजों का सेवन करेंगे तो आपका मन बार- बार इन चीजों का सेवन करने का करेगा। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको उत्तराखंड की लोकप्रिय डिश चौसा बनाने की रेसिपी बताएंगे। चौसा बेहद ही स्वादिष्ट होती है। आप चावल के साथ चौसा का सेवन कर सकती हैं। चौसा को उत्तराखंड में काफी पसंद किया जाता है। अगली स्लाइड्स में जानिए उत्तराखंड की लोकप्रिय डिश चौसा बनाने की आसान रेसिपी...
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
चौसा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
  • साबुत उड़द
  • जीरा
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • हल्दी पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • नमक
  • गरम मसाला
  • घी
  • हींग
  • तेल
अगली स्लाइड्स में जानिए चौसा बनाने की रेसिपी...
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्टेप 1
  • सबसे पहले आपने साबुत उड़द दाल को 4 से 5 मिनट तक रोस्ट करना है। रोस्ट होने के बाद मिक्सर में डालकर इसे दरदरा पीस लें। इसके बाद गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें दो चम्मच तेल डालें।  हल्का गर्म हो जाने के बाद इसमें जीरा, हरी मिर्च, साबुत लाल मिर्च, हींग डाल दें  और इसे दो से तीन मिनट तक भूनें।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्टेप 2
  • अब आपने इसमें उड़द दाल डालनी है और इसे चार से पांच मिनट तक मीडियम आंच में भूनना है। भूनने के बाद इसमें जरूरत के अनुसार पानी डाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
स्टेप 3
  • कढ़ाई में एक उबाल आने के बाद इसमें मसालें और नमक डाल दें। इसके बाद इसे ढक दें और तकरीबन 15 मिनट तक मध्यम आंच में पकने दें। इसे बीच- बीच में चलाते भी रहें। 15 मिनट बाद चौसा बनकर तैयार हो जाएगा। आप इसके ऊपर हरा धनिया भी डाल सकते हैं। सर्व करने से पहले इसमें घी जरूर मिक्स करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें