मौसम कोई भी हो कुछ मीठा खाने का मजा हर समय आता है। वो बात अलग है की कुछ लोगों को मीठा पसंद नहीं होता लेकिन ऐसे कम ही लोग हैं। मीठा खाने वालों की तादाद ज्यादा है। हर मौसम में अलग तरह के मीठे डेजर्ट दिल खुश कर देते हैं। हालांकि स्वास्थ्य और वजन का ध्यान रखते हुए मीठा अधिक भी नहीं खाना चाहिए। ऐसे में हम आपको गर्मियों के मौसम में फलों से बनने वाले 5 ऐसे संतुलित डेजर्ट की विधि बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप गर्मियों में खाने के बाद बेहिचक खा सकते हैं। कम कैलोरी होने के साथ ही ये काफी स्वादिष्ट होते हैं और आपके मीठे की क्रेविंग को शांत कर सकते हैं।