खजूर
- फोटो : social media
खजूर और केले की स्मूदी
खजूर दस से बारह, तीन केले, ठंडा दूध, शहद, बादाम पिस्ता आठ से दस। आप चाहें तो अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स जैेसे अखरोट और काजू भी ले सकती हैं।
स्मूदी बनाने के लिए खजूर के बीज निकालकर बारीक काट लें। फिर एक गिलास में खजूर के साथ केला, शहद और दूध मिलाकर ब्लेंड कर लें। फिर इसे गिलास में डालकर बादाम पिस्ता के सजाएं और ठंडा ही सर्व करें। केला और दूध को अलग से चाहें तो अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इसमे ड्राई फ्रूट्स और खजूर मिलाएं। बस तैयार है खजूर और केले की ्स्मूदी। स्मूदी बनाने के लिए मिक्सी की भी जरूरत नही होगी।