फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: बच्चों के लिए घर में तैयार करें चॉकलेट स्प्रेड, फलों के साथ बनाएं सेहतमंद

Thu, 21 Apr 2022 10:42 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
chocolate
बच्चों को खाना खिलाना कई बार टेढी खीर बन जाता है। दिनभर उन्हें कुछ नया और टेस्टी चाहिए होता है। ऐसे में जरूरी है कि जो कुछ भी खाएं वो पौष्टिक हो। अगर बच्चे फल खाने में आनाकानी करते हैं। तो इस चॉकलेट स्प्रेड में फलों को मिलाकर टेस्टी और हेल्दी बनाकर तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानें कैसे बनाएं बनाना चॉकलेट स्प्रेड। 
विज्ञापन

2 of 4
Banana spread - फोटो : istock
बनाना स्प्रेड बनाने की सामग्री
दो केले, शहद दो चम्मच, कोको पाउडर दो चम्मच, दूध आवश्यकता के अनुसार, भीगे हुए बादाम, बटर। आप चाहें तो बच्चों के मनपसंद ड्राई फ्रूड्स अखरोट, काजू, किशमिश, पिस्ता वगैरह भी ले सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
banana - फोटो : Pixabay
बनाना स्प्रेड बनाने की विधि
सबसे पहले बादाम को भिगोकर रख दें। जिससे कि इनके छिलके आसानी से निकल जाएं। भीगे बादाम के छिलके निकाल कर इन्हें बारीक काटकर रख लें। साथ ही मनपसंद ड्राई फ्रूट्स को भी बारीक काट लें। अब केले के छिलके को निकालकर इसे ग्राइंडर जार में डाल दें। साथ में बादाम और बाकी ड्राई फ्रूट्स भी डालें। साथ में इस ग्राइंडर जार में शहद और कोको पाउडर भी डाल दें। दूध डालकर इसे पीस लें। देख लें सारी चीजों का पेस्ट बन गया है कि नहीं। 
विज्ञापन

4 of 4
banana spread - फोटो : istock
इस स्मूद पेस्ट को किसी बर्तन में निकालकर रख लें। तैयार है आपका स्मूद चॉकलेट बनाना स्प्रेड। इसे आप सुबह के नाश्ते में बच्चों को ब्रेड में लगाकर दे सकती हैं। साथ ही आप चाहें तो इसे रोटी या पराठे में भी लग सकती हैं। ये हर तरीके से बच्चों को पसंद आएगा। बच्चों को टिफिन में देने के लिए कुछ हेल्दी ऑप्शन खोज रही हैं। तो ये टेस्टी और हेल्दी विकल्प है। आप अगर इसे मिनटों में बनाना चाहती हैं तो बादाम को बिना भीगे भी इस्तेमाल में ले सकती हैं। हालांकि केवल बच्चे ही नहीं इस चॉकलेट बनाना स्प्रेड को बड़े भी पसंद करेंगे। इसे आप मूंगफली के साथ भी मिलाकर तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें