फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: इस रेसिपी से दें दाल को ट्विस्ट, स्पेशल हो जाएगा रोज का खाना

Sun, 17 Apr 2022 11:53 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दाल तड़का रेसिपी - फोटो : Istock
रोज का खाना अगर बेस्वाद लगता है तो दाल को इस तरह से बनाएं। फिर देखें कैसे घर का हर सदस्य दाल को खाना पसंद करेगा। घर में रोजाना बनने वाली पीली दाल यानी अरहर की दाल को अक्सर लोग पसंद नहीं करते हैं। लेकिन अगर अरहर या तूर की दाल को भी टेस्टी बनाना चाहती हैं। तो इस तरह से उसे फ्राई करें। फिर देखिए कैसे रोज के खाने में स्वाद आ जाएगा। तो चलिए जानें कैसे लगाएं रोज वाली दाल में टेस्ट का ट्विस्ट।
विज्ञापन

2 of 5
दाल के फायदे - फोटो : iStock
दाल फ्राई करने के लिए सामग्री
दाल को फ्राई करने के लिए जरूरत होगी उबली हुई दाल, देसी घी या मक्खन, एक चम्मच राई, एक चम्मच जीरा, सूखी लाल मिर्च. करी पत्ता, हींग एक चुटकी, हरी मिर्च, लहसुन अदरक का पेस्ट, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हरी धनिया बारीक कटी हुई, कसूरी मेथी,
विज्ञापन

3 of 5
दाल - फोटो : सोशल मीडिया
दाल फ्राई बनाने की विधि
प्रेशर कूकर में सबसे पहले तीन चौथाई कप अरहर की दाल को धोकर डाल दें। साथ में तीन कप पानी, हल्दी, नमक डालकर कूकर का ढक्कन बंद कर दें। अब इसमे पांच सीटी लगाकर गैस को बंद कर दें। किसी दूसरी कड़ाही में देसी घी डालकर गर्म करें। अगर स्वाद बढाना चाहती हैं तो बटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब इसमे जीरा चटकाएं साथ में राई, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और हींग डालकर भूनें। 

4 of 5
दाल-चावल - फोटो : social media
इस फ्राई किए हुए तड़के में प्याज कटी हुई डालें। साथ में लहसुन अदरक का पेस्ट डालें और साथ में हरी मिर्ची भी कटी हुई डालें। जब प्याज सुनहरी हो जाए तो उसमे हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालें। सबको अच्छे से पका लें। साथ में इसमे कटे हुए टमाटर डाल दें। जब तक कि ये पक ना जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दाल रेसिपी - फोटो : Istock
अब इस तड़के में पकी हुई दाल डाल दें। थोड़ी देर तक पकाएं। अब इस दाल में एक चौथाई गरम मसाला, धनिया की पत्ती और कसूरी मेथी डालें। बस तैयार है स्वादिष्ट दाल, इसे जीरा राइस के साथ सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें