फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: दिन के बचे चावलों से शाम को बनाएं क्रिस्पी पकौड़े, स्वाद होगा लाजवाब

Fri, 15 Apr 2022 10:51 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चावल - फोटो : जयसिंह रावत
वैसे तो पकौड़े के नाम पर बेसन के पकौड़े ही याद आते हैं। लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इस बार चावल के बनें इन पकौड़ों को ट्राई करें। लंच के समय अक्सर घरों में चावल बनता है। अगर चावल बच जाता है तो इन बचे चावलों से भी आप पकौड़ों को तैयार कर सकती हैं। इसका स्वाद लाजवाब होगा और ये फटाफट बनकर तैयार भी हो जाएंगे। तो चलिए जानें कैसे बनाएं बचे चावलों से टेस्टी, क्रिस्पी पकौड़े।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चावल - फोटो : istock
चावल के पकौड़े बनाने की सामग्री
पके हुए चावल एक कप, बेसन दो कप, प्याज बारीक कटा हुआ, अदरक कद्दूकस किया हुआ आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हरी मिर्च दो, हींग एक चुटकी, धनिया पाउडर, अजवाइन, जीरा पाउडर, हरी धनिया बारीक कटी हुई, तेल, नमक स्वादानुसार।
विज्ञापन

3 of 5
पकौड़ा रेसिपी - फोटो : Istock
चावल के पकौड़े बनाने की विधि
चावल के पकौड़े बनाने के लिए दिन के बचे हुए चावल लें। य़ा फिर चावलों को पका लें। इन पके हुए चावलों को मैश कर लें। फिर इसमे बेसन, बारीक कटा प्याज, हरी धनिया, लाल मिर्च पाउडर डाल दें। साथ में अदरक कद्दूकस किया हुआ डालकर सबको अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण में जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को दस मिनट के लिए रख दें।

 

4 of 5
पकौड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
दस मिनट बाद चावल के मिश्रण को लेकर इसमे पानी डालें। जिससे कि ये घोल जैसा पतला बनकर तैयार हो जाए। अब कड़ाही को गैस पर रखें। तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे चावल के पकौड़े चम्मच की सहायता से डालकर तलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पकौड़ी
इन पकौड़ों को तेल में डीप फ्राई करें। फिर कलछी की सहायता से इन पकौडों को किचन टॉवेल पर निकालकर अतिरिक्त तेल को सुखा लें। बस तैयार क्रिस्पी और गोल्डन पकौड़ों को टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें