फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: नाश्ते में बच्चों के लिए बनाएं चीज स्टिक, फटाफट हो जाएगी तैयार

Wed, 13 Apr 2022 01:22 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mozzarella cheese sticks
बच्चे अगर हमेशा बाहर का फास्ट फू़ड खाने की जिद करते हैं। तो उन्हें घर में तैयार चीज स्टिक बनाकर खिलाएं। ये फटाफट बनकर तैयार हो जाता है। साथ ही इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती। शाम के समय बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को भूख लगती है। ऐसे में कुछ टेस्टी और चटपटा खाने का दिल करता है। चीज स्टिक हर किसी की शाम की भूख का समाधाना है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगी चीज स्टिक।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पोटेटो चीज स्टिक बनाने की सामग्री
चार से पांच आलू, चीज पांच क्यूब्स, मैदा सौ ग्राम, ब्रेड क्रम्ब्स, चिली फ्लेक्स, लाल मि्र्च पाउडर, गरम मसाला एक चम्मच, तेल, नमक स्वादानुसार।
विज्ञापन

3 of 5
cheese ball
चीज स्टिक बनाने की विधि
पोटैटो चीज स्टिक को बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल कर ठंडा कर लें। फिर इस उबले आलू के छिलके को उतार लें। छिलका उतरे आलू को किसी बर्तन में मैश कर लें। फिर इसमे चीज, मैदा, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें। साथ में गरम मसाला, चिली फ्लेक्स और नमक को स्वादानुसार डालें। इन सारी चीजों को अच्छी तरह से हाथ या चम्मच से मिलाकर एक कर लें। 

4 of 5
cheese - फोटो : pixabay
आलू को इतना मैश करें कि ये रोटी के लिए तैयार आटे जैसा हो जाए। इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें। इसे फ्रिज से निकालर बेल लें। अगर हाथ में चिपके तो थोड़ा सा तेल लगा लें। फिर मनचाहे आकार या फिर स्टिक्स के रूप में चाकू की मदद से काट लें। सारी स्टिक्स को लगभग एक घंटे के लिए फ्रिज में रख कर ठंडा कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cheese Recipe - फोटो : istock
कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो आंच को धीमा कर दें और फ्रिज से निकले पोटैटो स्टिक्स को मैदे के घोल में डुबोएं। फिर इसमे से चम्मच की सहायता से निकालर ब्रेड के चूरे में रखें। जिससे कि ब्रेड का चूरा इस स्टिक्स पर लिपट जाए। फिर इन सारे स्टिक्स को तेल में तलें। जब स्टिक्स गोल्डन ब्राउन हो जाए तो प्लेट में निकाल लें। टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें