फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: फ्रीजर में खाना स्टोर करते हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें

Tue, 12 Apr 2022 10:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फ्रीजर में खाना रखते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : pixabay
गर्मियों के दिनों में बहुत से लोग फ्रीज के साथ ही फ्रीजर में भी फूड आइटम्स स्टोर करते हैं। उन्हें लगता है कि खाना इसमे जल्दी खराब नहीं होगा। क्योंकि फ्रीजर का तापमान फ्रिज के मुकाबले काफी कम होता है। जिससे खाना लंबे समय तक टिका रहता है। हालांकि फ्रीजर में भी खाना स्टोर करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिससे कि आपका खाना भी काफी समय तक खराब ना हो और फ्रीजर भी चलता रहे। तो चलिए जानें वो कौन सी सावधानियां हैं जिसे फ्रीजर में फूड आइटम रखते समय रखनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
फ्रीजर में रखें ठंडा खाना - फोटो : Pixabay
खाने को हो जानें दे ठंडा
किसी भी तरह के खाने वाले आइटम को फ्रीजर में रखने जा रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वो खाना पूरी तरह से ठंडा हो चुका हो। क्योंकि फ्रीजर में गर्म खाना रख देने पर ये फ्रीजर का तापमान बढ़ा देता है और फ्रीजर में पहले से रखे दूसरे फूड आइटम खराब होना शुरू हो जाते हैं। वहीं एक साथ ढेर सारा सामान भी फ्रीजर में नहीं रखना चाहिए। जैसे कि अगर फूड आइटम ज्यादा है तो इसे कई भाग में करके रखें। ऐसा करने से फ्रीजर का कूलिंग प्रोसेस बढ़ा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
फ्रिज
फूड को करें अच्छे से रैप
फ्रीजर में कोई भी सामान रखना हो तो सबसे पहले उसे अच्छी तरह से रैप कर दें। क्योंकि अगर खाना रैप नहीं होगा तो उसका सारा पानी जम जाएगा। इसे फ्रीजर बर्न कहते हैं। इसमे खाने में मौजूद सारा पानी निकल जाता है और खाना डिहाइड्रेट हो जाता है। हालांकि फिर भी ये खाना खाने के लिए सुरक्षित ही होता है। 

4 of 6
फ्रिज
ना करें ज्यादा खाना स्टोर
भले ही आप फ्रीजर का इस्तेमाल खाना रखने के लिए करते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि ढेर सारा खाना स्टोर कर इसे ही खाया जाए। जरूरत के अनुसार थोड़ा खाना ही स्टोर करें। क्योंकि जरूरत से ज्यादा खाना स्टोर करने से फ्रीजर की वर्किग कैपेसिटी पर भी असर पड़ता है। वहीं आपको भी हमेशा बासी और स्टोर किया हुआ खाना सेहत को नुकसान कर सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
refrigerator
इसके साथ ही खाना जब भी फ्रीजर में रखें तो इसे अच्छे से लेबल लगाकर रखें। ऐसा करने से आपको पता होगा कि रॉ फूड और कुक्ड फूड कौन सा है। और आप आसानी से इन्हें निकालकर इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं फ्रीजर में रखे सामान पर डेट डाल दें कि कब आपने इसे फ्रीज में रखा है। जिससे कि जल्दी ही इसे निकालकर इस्तेमाल किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ice cream - फोटो : social media
बर्फ ना जमने दें
फ्रीजर में अगर ज्यादा बर्फ जम रही है तो फौरन इसे डिफ्रास्ट कर दें। इससे फ्रीजर में रखे खाने पर असर नहीं पड़ता। वो कुछ घंटे तक अपनी वैसी ही स्थिति में बने रहते हैं। क्योंकि फ्रीजर डिफ्रास्ट होने के बाद भी कुछ घंटों के लिए ठंडा ही रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें