फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: बैंगन को भूनकर बनाएं चटनी. स्वाद होगा लाजवाब

Wed, 06 Apr 2022 10:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बैंगन की चटनी - फोटो : pixabay
बैंगन ऐसी सब्जी है जिसकी मदद से कई सारी डिश बनाई जा सकती है। बैंगन का भर्ता से लेकर सब्जी और भरवां तो हर किसी ने बनाया होगा। लेकिन आज हम लेकर आए हैं बैंगन की चटनी। जिसे बनाना बहुत मुश्किल नही है। वहीं इसका स्वाद भी काफी मजेदार है। इसे आप रोज के खाने का जायका बढा़ने के लिए बना सकती हैं। बैंगन की चटनी बनाने में बहुत ज्यादा समय की भी जरूरत नहीं होती। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा बैंगन की चटनी। जिसके लिए बैंगन को भूनने की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
चटनी - फोटो : Social media
बैंगन की चटनी बनाने की सामग्री
बैंगन की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले तो दो बैंगन चाहिए। साथ में हरी मिर्च चार से पांच. जीरा एक चम्मच, धनिया की पत्ती, लहसुन सात से आठ कली, इमली, नमक स्वादानुसार।
विज्ञापन

3 of 5
इमली - फोटो : iStock
बैंगन की चटनी बनाने की विधि
बैंगन की चटनी बनाने के लिए जरूरत होगी भुने बैंगन की। इसके लिए बैंगन को अच्छी तरह से धोकर गैस की आंच पर सीधे रख दें। धीरे-धीरे गोल घुमाकर इस बैंगन को आंच में पका लें। जब ये बैंगन पकेगा तो पककर मुलायम हो जाएगा। साथ में इसके हरी मिर्ची को भी भून लें। 

4 of 5
Brinjal
अब मिक्सी के जार में एक चम्मच जीरा, धनिया के पत्ते, लहसुन, हरी मिर्ची. इमली जिसके बीजे निकाल लिए हों, डालें। साथ में नमक डालकर दरदरा पीस लें। अब भुने हुए बैंगन का छिलका उतारकर अलग कर दें। फिर इस बैंगन को ग्राइंडर में डालकर बाकी सारे मसालों के साथ पीस लें। तैयार है आपकी भुने बैंगन की चटनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंगन
तैयार बैंगन की चटनी को तड़का लगाने के लिए किसी पैन में तेल गर्म करें। इसमे राई डालें। जब राई चटकने लगे तो साथ में करी पत्ता और कुछ सूखे लाल मिर्च डालें। इन्हें पकाकर चटनी के ऊपर डालकर खाने के साथ परोंसे। लंच हो या डिनर रोजमर्रा के खाने में भुनें बैंगन की चटनी चटपटा स्वाद लाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें