फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: रमजान की इफ्तारी में बनाएं ये कबाब, सबको आएगा पसंद

Tue, 05 Apr 2022 09:59 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kabab
रमजान का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में शाम की इफ्तारी में व्यंजन के लिए कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं। तो कागजी कबाब की ये रेसिपी बेहद खास है। चिकन से बने इस कबाब को बनान के लिए खास तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमे क्रीम से लेकर ड्रमस्टिक तक शामिल है। तो चलिए जानें क्या है कागजी कबाब को बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 5
kabab
कागजी कबाब को बनाने के लिए सामग्री
दो चम्मच अदरक का पेस्ट, दो चम्मच लहसुन का पेस्ट, दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दो कप दही, एक कप डबल क्रीम, नींबू का रस, चिकन के दस ड्रमस्टिक, दो चम्मच तेल, दो चम्मच देसी घी या फिर बटर, गरम मसाला जिसमे जीरा, लौंग, जायफल, जावित्री, सौंफ, बड़ी इलायची, हरी इलायची. लाल रंग का फूड कलर, दो चम्मच पाइन नट्स, तिल, पुदीना, हरी धनिया. हरी मिर्च. आलू, हरे वाले प्याज, पोपड्डम, तीन से चार प्याज, आधा किलो चिकन के पीस। 
विज्ञापन

3 of 5
कबाब - फोटो : amar ujala
कागजी कबाब बनाने की विधि
चिकन ड्रमस्टिक को साफ कर छेद कर लें। फिर इसे मैरिनेट करने के लिए गरम मसाला, अंडे और लाल मिर्च पाउडर का घोल बनाएं। इस घोल में सारे चिकन ड्रमस्टिक को मैरिनेट कर लें। इसे दस मिनट के लिए मैरिनेट होने को रख दें। एक पैन में तेल गर्म करें। इसमे अदरक और हरा प्याज डालकर फ्राई करें। साथ में चिकन के पीस, पाइन नट्स और मसाले डालें। अब इस मिश्रण को ड्रमस्टिक में भर दें। 

4 of 5
kabab
अब टिक्का का मैरिनेशन तैयार करने के लिए लहसुन और अदरक के पेस्ट के साथ लाल मिर्च पाउडर और दही के साथ अजवाइन और नींबू का रस मिलाएं। चिकन के पीस में इन सारे मसालो को मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इन चिकन को मिक्स कर गोल आकार दे। या फिर कबाब को अपना मनचाहा आकार दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिकन नगेट्स - फोटो : istock
किसी पैन में बटर डालकर इन कबाब को सेंके। मध्यम आंच पर सारे कबाब को अच्छी तरह से पका लें। और हरी चटनी के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें