फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेसिपी: घर पर ही मिनटों में तैयार हो जाएगी ये डिटॉक्स ड्रिंक, फेफड़े भी होंगे स्वस्थ

Fri, 30 Jul 2021 01:52 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हमारी खराब जीवनशैली के चलते हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज के आधुनिक दौर में कई ऐसे जंक फूड्स आ गए हैं, जिनका सेवन भारी मात्रा में किया जा रहा है। इस तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं जन्म ले रही हैं। इसके अलावा वायु प्रदूषण भी दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। रोजाना कई बड़े उद्योग धंधे वायुमंडल के भीतर बड़ी मात्रा में प्रदूषण को फैला रहे हैं। इससे इंसान का सांस लेना भी दूभर हो गया है। इसका हमारे श्वसन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और फेफड़ों से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां जन्म ले रही हैं। दिल्ली जैसे शहरों में प्रदूषण के चलते भारी मात्रा में हानिकारक धुआं लोगों के शरीर के भीतर जा रहा है। इससे उनके फेफड़ों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इससे बचने के लिए हम फेस मास्क को प्रयोग करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसी ड्रिंक्स भी हैं, जो हमारे फेफड़ों को डिटॉक्सीफाई करने में सहायता करती हैं। आइए जानते हैं इनको बनाने का तरीका -  
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

मुलेठी चाय 

मुलेठी चाय के भीतर कई लाभकारी गुण पाए जाते हैं। ये सर्दी और खांसी जैसी बीमारियों के इलाज में सहायक होती है। मुलेठी की चाय के सेवन से आपके फेफड़े अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं। इसको रोजाना पीने से हृदय से जुड़े रोगों से व्यक्ति दूर रहता है। मुलेठी चाय के भीतर कई ऐसे तत्व होते हैं, जो धमनियों में जमा ग्रीस को हटा देते हैं। इसको बनाने के लिए आप एक पैन लें और उसमें पानी गर्म करें। पानी के उबलने के बाद उसमें चायपत्ती, चीनी और मुलेठी डालें। इसे ढककर रख दें और 2 मिनट तक उबलने दें। इसके बाद आपकी मुलेठी चाय तैयार हो जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

हल्दी अदरक ड्रिंक

हल्दी के भीतर कई फायदेमंद तत्व पाए जाते हैं। इसे एक सुपरफूड भी कहा जाता है। इसके अंदर करक्यूमिन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, कैंसर-रोधी और एंटी-टॉक्सिक जैसे गुण पाए जाते हैं। वहीं अदरक के साथ अगर हल्दी का सेवन किया जाए तो ये शरीर के भीतर से हानिकारक टॉक्सिन को निकालने का काम करती है। इसको तैयार करने के लिए बस आपको ड्रिंक में हल्दी और अदरक को मिलाना होगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

शहद और गर्म पानी

गर्म पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए जाना जाता है। गर्म पानी में अगर शहद को मिलाकर उसका सेवन किया जाए, तो ये फ्री रेडिकल्स से निपटने का काम करता है। अगर शहद और गर्म पानी का हम रोजाना सेवन करें तो इससे फेफड़ों में मौजूद प्रदूषक तत्व खत्म हो जाते हैं।  शहद के भीतर एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये गुण सूजन को कम करने में काफी सहायक माने जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

नींबू, अदरक और पुदीने की चाय

नींबू अदरक और पुदीने की चाय के कई लाभकारी फायदे हैं। नींबू आपके दिमाग को तरोताजा करने का काम करता है। अदरक आपको ऊर्जा देने का कार्य करता है। वहीं पुदीना आपके गले को आराम देता है। नींबू, अदरक और पुदीना ये सभी डिटॉक्सिफाइंग एजेंट के रूप में जाने जाते हैं। इनके अंदर एंटीऑक्सीडेंट भरा होता है। फेफड़ों को स्वस्थ रखने में ये काफी फायदेमंद हैं। इसको बनानेे के लिए आपको पानी उबलने के बाद उसमें चीनी, चायपत्ती के साथ नींबू, अदरक और पुदीना डालना होगा। इन्हें डालने के बाद चाय को 2 मिनट तक उबलने दें। इसके बाद आपकी चाय तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें