फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकेट बंद दूध से कहीं आप भी तो नहीं खा रहे धोखा, इन तरीकों से असली और नकली की करें पहचान

Thu, 18 Jul 2019 07:39 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
drinking milk
आज के दौर में खाने-पीने की अमूमन हर चीज मिलावटी है। असली चीजें मिलना तो नामुमकिन सा हो गया है। सबसे बड़ी बहस तो ये हो गई है कि क्या खाएं और क्या न खाएं। इन्हीं चीजों में एक है दूध। हम जिस दूध को सेहतमंद समझतक रोजाना पीते हैं वो भी हमारी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। गाय भैंस के दूध की तो बात छोड़िए बाजार में नकली पैकेट वाले दूध भी बिक रहे हैं। ऐसे में जानते हैं घर पर दूध को टेस्ट करने का तरीका...
विज्ञापन

2 of 6
दूध
स्टार्च टेस्ट
दूध में स्टार्च मिला है या नहीं यह पता लगाने के लिए 2 चम्मच नमक को 5 मि.ली. दूध में डालें। अगर दूध का रंग बदलकर नीला हो जाता है तो समझ लें कि इसमें अधिक मात्रा में स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट है।
विज्ञापन

3 of 6
दूध
वॉशिंग पाउडर
बाजार में बहुत सारे दूध ऐसे बिक रहे हैं जिनमें वॉशिंग पाउडर मिला है। आप जो दूध पी रहे हैं उसमें वॉशिंग पाउडर मिला है या नहीं ये पता लगाने के लिए दूध को कांच की शीशी में भरें और जोर-जोर से हिलाएं। अगर ऐसा करने पर बहुत सारा झाग बने और ये झाग काफी देर तक बना रहे तो इसका मतलब है कि दूध में वॉशिंग पाउडर मिला है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
दूध में  Formalin तो नहीं
बहुत सारे पैक्ड दूध को ज्यादा दिन तक रखने के लिए उनमें Formalin का इस्तेमाल करते हैं, जो हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इसे चैक करने के लिए एक टेस्ट ट्यूब में 10 मिली दूध में सावधानीपूर्वक से 2-3 बूंद सल्फ्युरिक एसिड डालें। अगर कुछ देर में ऊपर साइड नीले रंग का रिंग बन जाता है तो इसका मतलब है कि इसमें Formalin मिक्स किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
दूध
केमिकल्स युक्त दूध
सिंथेटिक दूध में ज्यादातर साबुन मिलाया जाता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। इसे चैक करने के लिए थोड़ा सा दूध लेकर अपने हाथ पर रगड़े। ऐसा करने से आपको खुद समझ आ जाएगा कि दूघ में साबुन मिला है या नहीं। इसे चैक करने के लिए एक और तरीका आप अपना सकते हैं। अगर दूध को उबालते समय उसका रंग बदलकर पीला हो जाए तो इसका मतलब है दूध में मिलावट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो - फोटो : डेंमो
डालडा या वनस्पति
कहीं जिस दूध को आप पी रहे हैं उसमें वनस्पति तो नहीं मिला। इसे चैक करने के लिए 2 चम्मच हाइड्रोक्लोरिक एसिड, 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अगर ऐसा करने पर इसका रंग बदलकर लाल हो जाता है तो इसका मतलब है आप जिस दूध को हेल्दी समझ कर पी रहे हैं वो अशुद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें