फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जली हुई ब्रेड खाते हैं तो हो जाएं सावधान, इस बीमारी के चलते जा सकती है जान

Mon, 07 Jan 2019 11:52 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bread - फोटो : social media
नाश्ते में बहुत सारे लोगों को ब्रेड खाना पसंद होता है। चाय के साथ किसी को ब्रेड बटर खाना पसंद है तो कोई सैंडविच खाता है। कुछ लोग इसलिए नाश्ते में ब्रेड खाते हैं क्योंकि इससे उनका टाइम सेव होता है, लेकिन कई बार जल्दबाजी में अगर ब्रेड हल्की सी भी ज्यादा सिक जाती है तो आप उसे नजरअंदाज कर खा लेते होंगे। कुछ लोगों को तो जली हुई ब्रेड खाना ही पसंद होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
bread
एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन खाद्य पदार्थों में अधिक मात्रा में स्टार्च होता है, उन्हें अगर तेज तापमान पर पकाया जाता है, तो उनमें से एक्रिलामाइड नाम का केमिकल रिलीज होता है, जिससे हमें जानलेवा बीमारी होने का खतरा होता है। बता दें, एक्रिलामाइड केमिकल ही होता है, जो हमारे शरीर में कैंसर के रिस्क को बढ़ाता है।
विज्ञापन

3 of 7
bread
यूके में खाद्य मानक एजेंसी ने गाइडलाइन जारी कर स्टार्च युक्त पदार्थों को ज्यादा पकाकर खाने से बचने के लिए कहा है, जिससे लोगों के शरीर में कम से कम एक्रिलामाइड जाए और लोग कैंसर जैसी बीमारी की चपेट में न आ सकें।

4 of 7
potato
स्टडी के अनुसार, स्टार्च युक्त पदार्थ जैसे आलू और ब्रेड में अमीनो एसिड होता है, जिसे एस्पेरेगिन कहा जाता है। स्टार्च वाले पदार्थों को जब हाई टेंपरेचर पर गर्म किया जाता है तो इनमें मौजूद एस्पेरेगिन के साथ मिलकर एक्रिलामाइड केमिकल भी रिलीज होने लगता है जिससे इन चीजों का सेवन हमारे लिए खतरे से खाली नहीं होता।
विज्ञापन

5 of 7
roast pan potato pizza
जब आप स्टार्च युक्त पदार्थों को ज्यादा पकाकर खाते हैं तो उसके साथ आपके शरीर में एक्रिलामाइड केमिकल भी जाता है जो सीधा डीएनए में प्रवेश करता है। यह हमारी कोशिकाओं को बदल देता है और यही है जो कैंसर का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
d - फोटो : yelp.com
विशेषज्ञों के मुताबिक, एक्रिलामाइड हमारे शरीर में एक न्यूरोटॉक्सिन की तरह काम करता है। बता दें, न्यूरोटॉक्सिन एक जहर की तरह होता है, जो तंत्रिकाओं को नष्ट कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
diff lunch
किसी भी खाद्य पदार्थ को बहुत ज्यादा देर तक या बहुत हाई टेंपरेचर पर बिल्कुल नहीं पकाना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO के अनुसार, एक्रिलामाइड के हानिकारक प्रभावों के बारे में अभी पूरी डिटेल्स नहीं है, लेकिन कैंसर के जोखिम से बचने के लिए जितना हो सके स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थों को कम समय के लिए पकाकर खाएं। तो अगली बार जब कभी अपनी ब्रेड को गर्म करें तो उसे काले रंग की बजाय हल्के भूरे रंग होने तक ही पकाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें