फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rice Fara Recipe: बिना स्टफिंग वाले चावल के फरे का स्वाद सबको कर देगा दीवाना

Wed, 19 Nov 2025 11:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

No-Stuffing Rice Fara Recipe for Winter Season: दाल के फरे खाना हर किसी को पसंद होता है लेकिन इसे बनाना काफी मुश्किल... इसी के चलते हम आपको बिना दाल वाले चावल के फरे बनाने की आसान विधि आपको बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
सर्दी के मौसम में तैयार करें बिना स्टफिंग वाला चावल के फरे - फोटो : instagram
No-Stuffing Rice Fara Recipe for Winter Season:  दाल के फरे का नाम आते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन इसे बनाने में लगने वाली मेहनत कई बार लोगों को पीछे हटा देती है। कई घरों में तो दाल भिगोने से लेकर पीसने और फिर भरावन तैयार करने की झंझट के कारण इसका स्वाद बस त्योंहारों तक ही सीमित रह जाता है।

ऐसे में अगर आपको बताया जाए कि दाल के बिना भी बिल्कुल वैसे ही स्वादिष्ट और मुलायम फरे बनाए जा सकते हैं, तो यकीनन यह बात आपको हैरान कर देगी। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चावल के आटे से बनने वाले फरे की बेहद आसान और झटपट तैयार होने वाली विधि, जिसे कोई भी कम मेहनत और कम सामग्री में तैयार कर सकता है।

ये रेसिपी न सिर्फ हल्की और स्वादिष्ट है, बल्कि पाचन के लिहाज से भी बेहतरीन है। सुबह के नाश्ते से लेकर शाम के हल्के भोजन तक, चावल के फरे हर मौके के लिए परफेक्ट स्नैक बन सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
चावल के फरे बनाने का सामान - फोटो : instagram
चावल के फरे बनाने का सामान
  • चावल का आटा
  • नमक
  • तेल
  • सरसों के दाने
  • सूखी मिर्च
  • धनिया

 
विज्ञापन

3 of 6
विधि - फोटो : instagram
विधि

चावल के फरे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में चावल का आटा लें और उसमें थोड़ा सा नमक डालकर इसे हल्के गर्म पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें। आटे को 10–15 मिनट ढककर रख दें ताकि ये अच्छी तरह से सेट हो जाए।

4 of 6
विधि - फोटो : instagram
अब आटे की पतली–लंबी लोई बनाएं और हल्की रोलिंग करके फरे का आकार दें। इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और तैयार किए गए फरे इसमें डाल दें। फरे लगभग 10–12 मिनट में पानी की सतह पर तैरने लगेंगे, ये उनके पक जाने का संकेत है।
विज्ञापन

5 of 6
विधि - फोटो : instagram
जब ये पानी में तैरने लगे तो गैस बंद कर लें और इन्हें निकालकर ठंडा होने दें। अब हल्का सा तेल डालकर कड़ाही में डालकर उसमें सरसों के दाने और सूखी मिर्च के तड़का लगाएं। तड़का लगाने के बाद इसमें फरे डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधि - फोटो : instagram
जब ये सुनहरे हो जाएं तो बारीक कटा हरा धनिया डालें और फिर आखिर में इसे सीधे चटनी के साथ परोसें। हरी धनिया की चटनी, लहसुन की चटनी या खट्टे–मीठे अचार के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें