फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cucumber Kimchi Recipe: खीरा किमची बनाने का सबसे आसान तरीका

Tue, 18 Nov 2025 01:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cucumber Kimchi Recipe: अगर आप कुछ चटपटा सा खाना चाहते हैं को झटपट खीरा किमची तैयार करें। ये कोरिया की एक फेमस डिश है, जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
खीरा किमची बनाने का सबसे आसान तरीका - फोटो : Adobe stock
Cucumber Kimchi Recipe:  चाहे कोरियन फैशन हो या कोरियन ड्रामा, आजकल युवाओं के बीच उसका क्रेज काफी ज्यादा बढ़ रहा है। ऐसे में कोरियन फूड कैसे पीछे रह जाएगा। कोरियन फूड काफी चटाकेदार होता है। ऐसे में अगर आप कुछ चटपटा और ताजगी से भरपूर खाना चाहते हैं, तो खीरा किमची एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

किमची कोरिया की एक प्रसिद्ध डिश है, जिसे वहां की पारंपरिक स्वादों से प्रेरित होकर बनाया जाता है। खीरे का ताजापन और किमची का तीखा स्वाद, दोनों मिलकर एक शानदार स्वाद का अनुभव देते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा समय और ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। कुछ साधारण और आसानी से उपलब्ध सामग्री से आप यह डिश घर पर ही झटपट बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, कैसे आप इसे घर पर बना सकते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
खीरा किमची बनाने का सामान - फोटो : instagram
खीरा किमची बनाने का सामान
  • 2-3 ताजे खीरे
  •  1 चम्मच नमक
  •  1/2 चम्मच चीनी
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच सोया सॉस
  • 1 चम्मच विनेगर
  • 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
  •  1/2 चम्मच तिल 

 
विज्ञापन

3 of 5
विधि - फोटो : instagram
विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। खीरों को काटने के बाद अब फिर खीरे को एक बाउल में डालकर उसमें नमक और चीनी डालें और अच्छे से मिला लें।

4 of 5
विधि - फोटो : instagram
इसे 10 मिनट के लिए अलग रख दें। 10 मिनट बाद, खीरे का अतिरिक्त पानी निकालकर उसमें लाल मिर्च पाउडर, सोया सॉस, विनेगर और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विधि - फोटो : instagram
अब इसमें तिल डालकर सजाएं और सर्व करें। आप इसे ठंडा या रूम टेम्परेचर पर खा सकते हैं। ये खीरा किमची सर्दियों में खासतौर पर ताजगी और स्वाद का बेहतरीन मिश्रण होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें