Navratri Kanya Pujan Bhog: शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन के दौरान काले चने, पूड़ी और हलवा पारंपरिक भोग का अहम हिस्सा होते हैं। लेकिन अगर आप इस बार भोग की थाली में और कुछ अलग स्वादिष्ट पकवान शामिल करना चाहती हैं, तो कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। इन पकवानों से प्रसाद की थाली में विविधता आएगी और छोटी कन्याओं को भी स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।
नवरात्रि में कन्या पूजन के दौरान भोग की थाली तैयार करते समय पकवानों के साथ शुद्धता और साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है। आप हलवा-पूड़ी और काले चने जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाएं या कुछ नए पकवान शामिल करें, हर तैयारी में श्रद्धा और प्रेम का भाव होना चाहिए। कन्याओं को आदरपूर्वक भोजन परोसना इस पूजा का खास हिस्सा है। मान्यता है कि कन्याओं के पूजन और सत्कार से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं, कन्या पूजन के लिए हलवा-पूड़ी के अलावा कौन-कौन से व्यंजन बना सकती हैं।