फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2023: मां दुर्गा के चौथे स्वरूप को लगाएं इस मिठाई का भोग, जानें बनाने की आसान विधि

Wed, 18 Oct 2023 09:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवरात्रि के चौथे दिन देवी दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा का विधान है। इस दिन आप मालपुआ का भोग माता रानी को लगाकर उन्हें खुश कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
मालपु्आ - फोटो : Istock
Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि चल रहा है, ऐसे में इसकी धूम अब जगह-जगह दिखाई देने लगी है। जहां-जहां पर माता रानी की स्थापना की गई है, वहां-वहां कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन नौ दिनों में हर दिन माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा का विधान है। मान्यता है कि माता रानी के स्वरूप के हिसाब से ही अगर आप उनकी पूजा करेंगे, तो आपकी सब मनोकामना पूरी होगी। ऐसे में लोग हर दिन के हिसाब से ही मां दुर्गा के स्वरूपों को भोग लगाते हैं।

नवरात्रि के चौथे दिन देवी दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाती है। मां कूष्मांडा सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदि शक्ति हैं, ऐसे में चौथे दिन मां दुर्गा का ही प्रिय रंग लाल रंग पहनने की परंपरा है। इसके साथ ही माता रानी को मालपुए का भोग लगाना काफी सही माना जाता है। यही वजह है कि आज के लेख में हम आपको घर पर मालपुआ बनाना बताने जा रहे हैं, ताकि आप घर पर ही मां दुर्गा के इस स्वरूप के लिए भोग तैयार कर सकें। मालपुआ बनाते वक्त ये ध्यान रखें कि ये फलाहारी नहीं होता।
विज्ञापन

2 of 7
wheat flour - फोटो : iStock
बनाने का जरूरी सामान
  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • सूजी (रवा) – 1/2 कप
  • मावा – 3 टेबलस्पून
  • दूध – 1 कप
  • केसर के धागे – 1 चुटकी
विज्ञापन

3 of 7
sugar remedies - फोटो : sugar remedies
  • इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
  • पिस्ता कतरन – 1 टेबलस्पून
  • चीनी – 1 कप
  • देसी घी – तलने के लिए
  • सौंफ पाउडर – 1/2 टी स्पून (वैकल्पिक)
  • काजू कटे – 1 टेबलस्पून

4 of 7
wheat flour - फोटो : iStock
विधि

अगर आप घर पर मालपुआ तैयार करना चाहती हैं तो सबसे पहले एक बड़े कटोरे में गेंहू का आटा छानकर इसमें सूजी मिला दें। इसके बाद टी-स्पून चीनी, इलायची और सौंफ पाउडर इसी कटोरे में डालें और सही से मिलाएं।
विज्ञापन

5 of 7
मालपूए - फोटो : सोशल मीडिया
अब खोया इस मिश्रण में मिला कर सही से मिक्स करें। जब ये सही से मिल जाए तो धीरे-धीरे दूध डालकर इसका बैटर तैयार करें। ध्यान रखें ये ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं हो। अब इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें।
विज्ञापन

6 of 7
Malpua
जब तक इसे साइड में रखा है तब तक चाशनी तैयार करें। इसके लिए आपको एकसार की चाशनी तैयार करनी है। इसका स्वाद बढ़ाने के चाशनी में केसर के धागे जरूर डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
malpua - फोटो : malpua
अब मालपुआ बनाने के लिए एक पैन में घी डालकर गर्म करें। इसके बाद पैन की क्षमता को देखते हुए मालपुए बनाएं। जब ये दोनों साइड से सिक जाएं तो इसे चाशनी में डाल दें। ठंडा होने के बाद आप इसका भोग लगा सकते हैं।मालपुआ सजाने के लिए उसके ऊपर पिस्ता जरूर डालें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें