Shardiya Navratri 2023: हर साल की तरह इस साल भी शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो गई है। उदया तिथि के आधार पर इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्तूबर 2023 से शुरू हुई है, इसका समापन 23 अक्तूबर को होगा और 24 अक्तूबर को दशमी तिथि पर विजयादशमी मनाई जाएगी।
मान्यता है कि इन दिनों में माता रानी की पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती हैं। ऐसे में नवरात्रि के इन नौ दिनों में लोग सच्चे मन से मां दुर्गा के लिए व्रत उपवास रखते हैं। इस दौरान घरों में लोग तरह-तरह के फलाहारी पकवान बनाकर माता रानी को उनका भोग लगाते हैं।
इन पकवानों में कुट्टू के आटे की पूरी, पकौड़ी, सीताफल के पकौड़े, आलू टिक्की समते कई डिश शामिल हैं। बहुत से लोगों को ये समझ ही नहीं आता कि 9 दिनों के व्रत में वो हर रोज क्या खास बनाएं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप व्रत में बनाकर फलाहारी थाली तैयार कर सकते हैं।