फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Purnima 2023: खीर के बिना अधूरा है शरद पूर्णिमा का त्योहार, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Fri, 27 Oct 2023 05:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शरद पूर्णिमा का त्योहार खीर के बिना अधूरा माना जाता है। ऐसे में आप घर पर स्वादिष्ट खीर बनाकर इसका भोग भगवान को लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Kheer Recipe in Hindi - फोटो : kheer
Sharad Purnima 2023: हाल ही में शारदीय नवरात्रि का समापन हुआ है, जिसके बाद लोगों ने दशहरा का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया है। इसके बाद हर साल की तरह इस साल भी शरद पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा के त्योहार का अपना अलग महत्व है। 

हिंदू पंचांग की मानें तो आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को ये त्योहार मनाया जाता है। इस साल उदया तिथि और पूर्णिमा के चंद्रोदय का समय दोनों ही 28 अक्टूबर को प्राप्त हो रहा है, इसलिए 28 अक्टूबर को ही शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी।

शरद पूर्णिमा का त्योहार खीर के बिना अधूरा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस रात चंद्रमा की किरणें अमृत के समान होती हैं, इसी के चलते लोग प्रसाद के तौर पर खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रखते हैं, ताकि खीर भी अमृत बन जाए। इस खीर को बनाने का तरीका हर किसी का अलग होता है। ऐसे में आप घर पर स्वादिष्ट खीर बनाकर इसका भोग भगवान को लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Kheer Recipe in Hindi - फोटो : Istock
खीर बनाने का सामान
  • चावल - 1/2 कप
  • दूध - 4 कप
  • चीनी - 1/2 कप
  • केसर - कुछ धागे
  • इलायची पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • सूखे मेवा
विज्ञापन

3 of 6
Kheer Recipe in Hindi - फोटो : istock
विधि

सबसे पहले चावलों को अच्छी तरह से धोकर पानी में 20-30 मिनट के लिए भिगोकर रखें। अब भिगोकर रखे हुए चावलों का पानी से छान लें और अलग रख लें।

4 of 6
Kheer Recipe in Hindi
अब एक कढ़ाई में 4 कप दूध डालकर उबलने दें। जब दूध में उबाल आ जाए तो उसमें चावल डालें और मध्यम आंच पर पकाएं। चावलों को लगातार चलाते रहें।
विज्ञापन

5 of 6
Kheer Recipe in Hindi
जब चावल बिलकुल नरम हो जाएं तो अब इसमें चीनी, केसर, और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें। खीर को इसके बाद और 5-7 मिनट तक पकाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kheer Recipe in Hindi - फोटो : iStock
ज्यादा देर तक पकाने से खीर का स्वाद काफी अच्छा आएगा। सबसे आखिर में सूखे मेवों को खीर में डालें। बस आपकी खीर तैयार है। अब गैस बंद करके इसे रख दें और भगवान को इसका भोग लगाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें