फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: सावन में महादेव को लगाएं इन फलाहारी चीजों का भोग, व्रत में खुद भी करें सेवन

Mon, 17 Jul 2023 09:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप सावन के सोमवार के व्रत रह रही हैं तो महादेव के भोग के लिए ये फलाहारी पकवान बना सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
फलाहारी भोजन - फोटो : facebook
Sawan 2023: सावन के महीने का इंतजार लोगों को साल भर रहता है। इस पूरे महीने लोग महादेव की पूजा अर्चना करके उन्हें प्रसन्न करते हैं। इस बार तो सावन का महीना और भी ज्यादा खास होने वाला है, क्योंकि इस बार सावन का महीना पूरे दो महीने चलने वाला हैं, ऐसे में लोग भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करेंगे। इन उपायों में लोग व्रत-उपवास भी करते हैं। सोमवार के व्रत में फलाहार खाया जाता है और फलाहार का ही भोग लगाया जाता है।

आज के लेख में हम आपको फलाहार के कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना बेहद आसान हैं। आप इन पकवानों का भोग महादेव को भी लगा सकते हैं और बाद में व्रत में खुद भी इसका सेवन कर सकते हैं। इन सभी चीजों को बनाना बेहद आसान है। आइए देर न करते हुए आपको भी कुछ ऐसे फलाहार पकवानों के बारे में बताते हैं, जो खाने में भी काफी स्वादिष्ट होते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
kuttu - फोटो : pixabay
कुट्टू की पूड़ी या पराठा

फलाहार बनाने के लिए सबसे पहले आप कुट्टू की पूड़ी बनाने की तैयारी कर लें। अगर आपको पूड़ियां नहीं पसंद हैं तो पराठा भी बना सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
ALOO - फोटो : FILE PHOTO
व्रत वाले आलू

सावन सोमवार के व्रत में व्रत वाले आलू जरूर बनाएं। इसे खाने से भोजन का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इस सब्जी में नींबू डालना नहीं भूलें। 

4 of 7
sabudana receipe - फोटो : instagram
साबूदाना खिचड़ी

व्रत में साबूदाना खिचड़ी सबसे ज्यादा खाई जाती है। इसे बनाना बेहद आसान होता है और ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। आप महादेव को भी इसका भोग लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
vrat dosa
कुट्टू का डोसा

ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। अगर आप पूड़ी या पराठे से हटकर कुछ अलग बनाना चाहती हैं तो कुट्टू का डोसा तैयार कर सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
kuttu ke pakode - फोटो : pixabay
कुट्टु की पकौड़ी

व्रत में धनिए की चटनी के साथ आप कुट्टु की पकौड़ी बनाकर खा सकती हैं और महादेव को इसका भोग भी लगा सकती हैं। चटनी के साथ इसका स्वाद बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kheer - फोटो : istock
साबुदाने की खीर

व्रत में साबुदाने की खीर बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी। इसे खाकर आपके घरवाले भी आपकी तारीफ करते थकेंगे नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें