फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tilkut Recipe For Sakat Chauth: सकट चौथ के लिए बनाना है तिलकुट तो ये विधि अपनाएं

Thu, 16 Jan 2025 01:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सकट चौथ का त्योहार भगवान गणेश को समर्पित होता है और इस दिन व्रत करने वाले लोग तिल और गुड़ से बनी चीजों का सेवन करते हैं। इसी के चलते आप इस दिन तिलकुट बना सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
तिलकुट बनाने की विधि - फोटो : instagram
Tilkut Recipe For Sakat Chauth: सकट चौथ, जिसे संकट चौथ या तिल चौथ भी कहा जाता है भगवान गणेश को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार है। यह हर साल माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से महिलाओं द्वारा अपनी संतान के लिए व्रत रखा जाता है और भगवान गणेश की पूजा की जाती है, ताकि वो उनके सभी संकटों को हर लें और उनके परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।

कई जगह इसे तिलकुटा चौथ भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन तिल और गुड़ का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा में तिलकुट का प्रसाद चढ़ाने का काफी महत्व है। तिलकुट बनाना काफी आसान है, लेकिन कई महिलाएं इसे गलत तरह से बनाती हैं। ऐसे में हम आपको यहां सही विधि से तिलकुट बनाना बताएंगे, ताकि भगवान गणेश की कृपा आपके परिवार पर बनी रहे। 
विज्ञापन

2 of 6
तिलकुट बनाने की विधि - फोटो : Instagram
तिलकुट बनाने की सामग्री
  • सफेद तिल- 1 कप  
  • गुड़- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)  
  • घी- 1 चम्मच
  • इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच 
 
विज्ञापन

3 of 6
तिलकुट बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

तिलकुट बनाने के लिए आपको सबसे पहले तिल को सही तरह से भूनना है। भूनने के लिए तिल को एक सूखी कढ़ाई में डालें। धीमी आंच पर तिल को हल्का सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें। ध्यान रखें कि तिल जलने न पाए।

4 of 6
तिलकुट बनाने की विधि - फोटो : Freepik
भूनने के बाद तिल को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें। अब बारी आती है गुड़ को तैयार करने की। इसके लिए बड़ी सी ओखली लेकर उसमें गुड़ को अच्छी तरह के पीसें। ध्यान रखें कि गुड़ पूरी तरह से पिस जाना चाहिए, वरना ये तिल में सही से मिक्स नहीं होगा।
विज्ञापन

5 of 6
तिलकुट बनाने की विधि - फोटो : instagram
यदि आप गुड़ पीसना नहीं चाहते हैं तो गुड़ के पाउडर का इस्तेमाल करें। अब गुड़ को अच्छी तरह से पीसने के बाद इसमें भूने हुए तिल डालें। इसके साथ-साथ पिसी इलायची भी आप इसमें डाल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तिलकुट बनाने की विधि - फोटो : instagram
सभी चीजों को अब एक बार फिर से एक साथ ओखली में पीस लें। पीसने के बाद हाथ से इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। जब ये सही से मिक्स हो जाए तो इसे ओखली से निकाल लें। अब ये तिलकुट तैयार है। आप चाहें तो इसमें सूखे मेवे भी डाल सकती हैं। लेकिन तिलकुट साधारण ही अच्छा लगता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें