फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2025: आज है मकर संक्रांति का त्योहार, लंच में तैयार करें पारंपरिक उड़द दाल की खिचड़ी

Tue, 14 Jan 2025 09:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उड़द दाल की खिचड़ी उत्तर भारत में एक लोकप्रिय और पौष्टिक व्यंजन है। इसे बनाना बहुत आसान है। ऐसे में हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
उड़द दाल की खिचड़ी - फोटो : instagram
Makar Sankranti 2025 Lunch Dish: मकर संक्रांति का त्योहाक साल का पहला और सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। आज यानी कि 14 जनवरी को इसकी धूम हर घर और मंदिर में दिखाई दे रही है। सनातन धर्म में मकर संक्रांति का काफी महत्व होता है।

कहा जाता है कि आज के दिन ही खरमास का समापन होता है, इसलिए आज से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने का तो महत्व है ही, साथ ही में इस दिन खिचड़ी खाने का भी काफी महत्व है। जिन लोगों को खिचड़ी नहीं पसंद है, वो भी आज के दिन उड़द दाल की खिचड़ी बनाकर उसका भोग भगवान को लगाते हैं और फिर सेवन करते हैं।

यदि आपको खिचड़ी बनानी नहीं आती है, तो आइए आपको उड़द दाल की खिचड़ी बनाना सिखाएं। 
विज्ञापन

2 of 6
उड़द दाल की खिचड़ी बनाने की सामग्री - फोटो : instagram
उड़द दाल की खिचड़ी बनाने की सामग्री  
  • चावल: 1 कप  
  • धुली उड़द दाल (छिलके वाली): 1/2 कप  
  • घी या तेल: 2-3 टेबलस्पून  
  • जीरा: 1 टीस्पून  
  • हींग: 1 चुटकी  
  • अदरक (कद्दूकस किया हुआ): 1 टीस्पून  
  • हरी मिर्च (बारीक कटी हुई): 1-2  
  • हल्दी पाउडर: 1/2 टीस्पून  
  • नमक: स्वादानुसार  
 
विज्ञापन

3 of 6
उड़द दाल की खिचड़ी - फोटो : instagram
विधि

उड़द दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और उड़द दाल को अच्छे से धोकर 20-30 मिनट के लिए भिगो दें। दोनों चीजों के अच्छी तरह से भीग जाने के बाद एक प्रेशर कुकर में घी/तेल गरम करें। उसमें जीरा और हींग डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो अदरक और हरी मिर्च डालें।

4 of 6
उड़द दाल की खिचड़ी - फोटो : instagram
अब हल्दी पाउडर डालकर इसे हल्का सा भूनें। भीगे हुए चावल और दाल को छानकर कुकर में डालें। इन्हें मसालों के साथ 1-2 मिनट तक भूनें।
विज्ञापन

5 of 6
उड़द दाल की खिचड़ी - फोटो : instagram
पानी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब प्रेशर कुकर का ढक्कन लगाकर 2-3 सीटी आने तक पकाएं। (पानी की मात्रा और चावल-दाल की किस्म के अनुसार समय बदल सकता है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उड़द दाल की खिचड़ी - फोटो : instagram
 प्रेशर कुकर की भाप निकलने दें। खिचड़ी को हल्के से चलाएं और गरमा-गरम परोसें। ऊपर से घी डालें और इसे पापड़, अचार, या दही के साथ परोसें।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें