Tilkut Recipe For Sakat Chauth: सकट चौथ, जिसे संकट चौथ या तिल चौथ भी कहा जाता है भगवान गणेश को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार है। यह हर साल माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से महिलाओं द्वारा अपनी संतान के लिए व्रत रखा जाता है और भगवान गणेश की पूजा की जाती है, ताकि वो उनके सभी संकटों को हर लें और उनके परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।
कई जगह इसे तिलकुटा चौथ भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन तिल और गुड़ का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा में तिलकुट का प्रसाद चढ़ाने का काफी महत्व है। तिलकुट बनाना काफी आसान है, लेकिन कई महिलाएं इसे गलत तरह से बनाती हैं। ऐसे में हम आपको यहां सही विधि से तिलकुट बनाना बताएंगे, ताकि भगवान गणेश की कृपा आपके परिवार पर बनी रहे।