फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips To Make Perfect Rice: इस तरह से बनाएंगे चावल तो हर दाना रहेगा खिला-खिला

Tue, 27 May 2025 03:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tips To Make Perfect Rice: यदि आपके चावल भी आपस में चिपक जाते हैं तो हमारे बताए तरीके से चावल बनाएं। इससे एक-एक दाना खिला-खिला बनेगा।
विज्ञापन
1 of 6
इस तरह से बनाएंगे चावल तो हर दाना रहेगा खिला-खिला - फोटो : Adobe stock
Tips To Make Perfect Rice: भले ही भारत देश अपनी विविधता की वजह से पहचाना जाता है, लेकिन कुछ चीजें यहां पूरे देश में एक जैसी हैं। इन्हीं चीजों में शामिल है लोगों की फूड हैबिट्स। चावल भारत देश का अहम और सबसे पसंदीदा भोजन है। इसे हर राज्य में अलग-अलग तरीकों से खाया जाता है। हर कोई ये चाहता है कि चावल एक दम खिला-खिला बनें, लेकिन ये होता नहीं है।

चावल बनाते समय ज्यादातर लोग कुछ न कुछ गलतियां कर देते हैं, जिस कारण चावल गल जाते हैं और आपस में चिपक जाते हैं। यही वजह है कि हम आपको यहां कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपके चावल भी खिले-खिले बनेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
भिगोना है जरूरी - फोटो : Adobe stock
भिगोना है जरूरी

यदि आप एकदम खिला-खिला चावल बनाना चाहते हैं तो उसे भिगोना बेहद जरूरी है। चावल को पकाने से पहले कम से कम 30 मिनट के लिए भिगो दें। ऐसा कहा जाता है कि भिगोने से चावल मुलायम होता है और पकने पर दाने फटते नहीं। भीगे हुए चावल कम पानी में पक भी काफी जल्दी जाते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
पानी का अनुपात रखें सही - फोटो : Adobe stock
पानी का अनुपात रखें सही

चावल बनाते समय यदि आप पानी का अनुपात ज्यादा कर देंगे तो चावल घुट जाएंगे, वहीं अगर पानी कम रह जाएगा, तो चावल कच्चे रह जाएंगे। कच्चे चावल खाने से पेट खराब होने का डर भी रहता है। इसलिए चावलों में पानी हमेशा नाप कर ही डालें। जैसे कि एक कप बासमती चावल पकाने के लिए 1.5 से 2 कप पानी की जरूरत पड़ेगी। 

 

4 of 6
बार-बार ढक्कन न खोलें - फोटो : Instagram
बार-बार ढक्कन न खोलें

यदि आप बार-बार चावलों का ढक्कन खोलकर देखेंगे तो इससे भी चावल सही से नहीं पकेंगे। बार-बार बर्तन का ढक्कन खोलने से कई चावल अंदर से अधपके रह जाते हैं और चिपक जाते हैं, जो खाने में अजीब लगते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
दम लगाना है जरूरी - फोटो : Adobe stock
दम लगाना है जरूरी

यदि चावल बना रहे हैं तो समय होने के बाद उसे तुरंत न खोलें। चावल में यदि कम से कम 10 मिनट दम लगेगा तो ये ज्यादा खिले-खिले बनते हैं। यदि पतीले में चावल बना रहे हैं तो जब पानी पूरी तरह सूख जाए, तो गैस बंद कर दें और चावल को 10 मिनट तक ढक्कन बंद करके रख दें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चावल हो पुराना - फोटो : Adobe stock

चावल हो पुराना

ये सबसे जरूरी बात है, क्योंकि नया चावल कभी भी खिला-खिला नहीं बनता है। चावल जितना पुराना होगा, उतना ही अच्छा बनेगा। इसलिए यदि नया चावल लाए हैं, तो ये बात जहन में बैठा लें कि वो थोड़ा चिपकेगा ही। बस ऊपर दी गई बातों को ध्यान में रखकर आप इन्हें थोड़ा अच्छे से पका सकती हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें