फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easy Pineapple Recipes: बाजार में मिलने लगे हैं अनानास, जानें इससे क्या-क्या बना सकते हैं

Tue, 27 May 2025 10:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Easy Pineapple Recipes in Hindi: इस समय बाजार में अनानास बेहद कम दामों पर मिलने लगे हैं। ऐसे में आप इससे तीन पकवान तो आसानी से ही बना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
बाजार में मिलने लगे हैं अनानास, जानें इससे क्या-क्या बना सकते हैं - फोटो : Adobe stock
Easy Pineapple Recipes in Hindi: गर्मियों के मौसम में ऐसे फलों का सेवन करना अच्छा माना जाता है, जिससे शरीर और मन दोनों दुरुस्त रहें। इसके लिए लोग तरबूज, खीरे, खरबूजा, और ककड़ी का सेवन सबसे ज्यादा करते हैं। जबकि इस मौसम में अनानास भी खूब मिलता है।

यदि आपके आस-पास भी बेहद कम दाम में अनानास मिलते हैं, तो उन्हें ऐसे ही खाने की बजाए कुछ अलग बनाकर तैयार करें। यहां हम आपको अनानास से बनने वाले तीन स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि इसके सेवन से गर्मी के मौसम में भी राहत पा सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
अनानास हलवा बनाने का सामान - फोटो : freepik.com
अनानास हलवा बनाने का सामान
  • अनानास  – 1 कप
  •  सूजी – 1/2 कप
  •  चीनी – 1/2 कप
  •  घी – 3-4 टेबलस्पून
  •  दूध – 1 कप
  • पानी – 1/2 कप
  • केसर और इलायची पाउडर
  • काजू-बादाम

 
विज्ञापन

3 of 7
अनानास हलवा बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अनानास हलवा बनाने की विधि

अनानास हलवा बनाने के लिए सबसे पहले को अनानास को छोटा-छोटा काटकर पानी में डालें और थोड़ा उबाल लें। जब ये उबल जाए तो इसे पानी से निकालकर अलग रख दें। इसके बाद एक कड़ाही में घी को गमर करें और उसमें सूजी डालकर भून लें।

ध्यान रखें कि सूजी को एकदम धीमी आंच पर ही भूनें, वरना ये जल जाएगी। जब सूजी भुन जाए तो उसमें उबला हुआ अनानास, दूध, पानी और चीनी डालें। इसे तब तक पकाएं, जब तक की ये गाढ़ा न हो जाए। आखिर में इसमें इलायची, केसर और बारीक कटे काजू बादाम डालें। बस हलवा तैयार है। 

 

4 of 7
अनानास ब्रेड पुडिंग बनाने का सामान - फोटो : freepik.com
अनानास ब्रेड पुडिंग बनाने का सामान
  •  ब्रेड स्लाइस – 4-5
  •  कटे हुए अनानास – 1 कप
  •  दूध – 2 कप
  •  कंडेन्स्ड मिल्क – 1/2 कप
  •  चीनी – 2 टेबलस्पून
  •  मक्खन – 1 टेबलस्पून
  • वेनिला एसेंस – 1/2 टीस्पून
  •  ड्राई फ्रूट्स 

 
विज्ञापन

5 of 7
अनानास ब्रेड पुडिंग बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अनानास ब्रेड पुडिंग बनाने की विधि

ये डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक को काफी पसंद आने वाली है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो ब्रेड को छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक पैन में दूध, कंडेन्स्ड मिल्क और चीनी गर्म करें। जब सभी चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तो इसमें वेनिला एसेंस और बारीक कटा अनानास डालें।

अब बारी आती है इसे बेक करने की तो उसके लिए सबसे पहले एक बेकिंग मोल्ड में पहले पहले ब्रेड और फिर दूध-अनानास का मिश्रण डालें। अब इसे ऊपर बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डालें। इसे अब आप 180°C पर ओवन में 25-30 मिनट तक बेक कर सकते हैं। जब ये बेक हो जाए तो इसे निकालकर ठंडा करें और फिर सर्व करें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
अनानास रायता बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
अनानास रायता बनाने का सामान
  •  दही – 1 कप  
  •  कटे हुए अनानास – 1/2 कप
  •  भुना जीरा पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • काली मिर्च – 1/4 टीस्पून
  •  नमक – स्वादानुसार
  •  शहद या चीनी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनानास रायता बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
अनानास रायता बनाने की विधि

अनानास रायता बनाने के लिए सबसे पहले अनानास को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना है। इसके बाद ठंडे दही में अनानास के साथ सभी मसाले डाल दें। सबसे आखिर में इसमें शहद या चीनी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। बस अनानास रायता तैयार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें