शक्कर पारे बनाने की विधि
शक्कर पारे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही लें और उसमें दूध , चीनी और घी को मिलाकर पिघला लें। जब यह मिश्रण पिघल जाए तब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसके बाद गेंहू का आटा लें और उसमें नमक डालकर छान लें। अब आप दूध और शक्कर का मिश्रण डालकर गेंहू के आटे को सख्त गूंथ लें। इसके बाद आटे की रोटी बना लें और फिर उसे अपनी इच्छानुसार छोटे-छोटे टुकड़ो में काटकर उसमें छोटे -छोटे छेद कर लें। अब एक कढ़ाई लें और उसमें घी गरम कर लें , जब घी गरम हो जाए तब इसमें शक्कर पारे डालकर सुनहरा होने तक फ्राय कर लें। लीजिए तैयार है आपके शक्कर पारे । आप इन शक्कर पारों को चाय के साथ भी खा सकते हैं।