फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार बच्चों के लिए स्नैक्स में बनाएं चाइनीज स्टाइल कॉर्न कर्ड

Tue, 22 Oct 2019 09:22 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
- फोटो : social media
बच्चे एक ही तरह के स्नैक्स खाते-खाते परेशान हो जाते हैं, इसलिए उनके स्नैक्स में हमेशा बदलाव करना चाहिए। अपने बच्चों को स्नैक्स में कुछ ऐसा देना चहिए जो स्वाद में भी अच्छा हो और स्वास्थ्य को भी नुकसान न पहुंचाए, इसलिए इस बार हम आपके लिए स्नैक्स में कुछ नया लेकर आए हैं।

इस बार आप अपने बच्चों के लिए चाइनीज स्टाइल कॉर्न कर्ड बनाएं। यकीन मानिए इसे खाकर आपके बच्चे बहुत खुश हो जाएंगे। इसके अलावा आप इस रेसिपी को अपने मेहमानों को भी बनाकर खिला सकती हैं। आइए जानते हैं चाइनीज स्टाइल कॉर्न कर्ड कैसे बनाया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 3
- फोटो : social media
आवश्यक सामग्री
400 ग्राम स्वीट कॉर्न
1/2 वाइट पेपर पाउडर
नमक स्वादनुसार 
आधा कप दही
रिफाइन्ड ऑइल
1 कप कॉर्न फ्लोर
 हरी प्याज

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
- फोटो : social media
चाइनीज स्टाइल कॉर्न कर्ड बनाने की विधि
चाइनीज स्टाइल कॉर्न कर्ड बनाने के लिए सबसे पहले स्वीट कॉर्न , कॉर्नफ्लोर नमक और वाइट पेपर पाउडर को अच्छे ले मिलाकर रख दें। अब इस मिश्रण को गर्म थोड़े से तेल में डालकर करीब पांच मिनट तक पका लें। जब यह मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब इसमें हरा प्याज डाल दें। अब इसे भी थोड़ा सा पका लें। अब आपका मिश्रण तैयार है। अब इस मिश्रण के थोड़ा सा ठंडा होने पर इसमें आवश्यकतानुसार दही डाल लें। इस बात का ध्यान रखें कि यह मिश्रण ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। अब एक प्लेट लें और उस पर तेल या मक्खन लगा लें। इसके बाद उसके ऊपर तैयार मिश्रण को डालकर अच्छे ले फैला लें। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तब इसे अपने अनुसार चाकू की मदद से काट लें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और कटे हुए टुकड़ो को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राय कर लें। लीजिए तैयार है आपका चाइनीज स्टाइल कॉर्न कर्ड। आप इसे अपनी मनचाही चटनी के साथ खा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें