फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: नाश्ते में तैयार करने के लिए परफेक्ट हैं ये पांच तरह के पराठे, ये रही रेसिपी

Tue, 08 Mar 2022 11:52 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
paratha - फोटो : Istock
पराठे नाश्ते के लिए परफेक्ट डिश है। जिसे डिनर से लेकर लंच तक में खाया जा सकता है। स्टफ्ड पराठे ज्यादातर लोगों को पसंद होते हैं। जिसे दही और चटनी के साथ ही अचार के साथ खाया जा सकता है। स्टफ्ड पराठे की ऐसी पांच डिश जिसे आप आसानी से लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट में बना सकते हैं। तो चलिए जानें इन पराठों की रेसिपी। 
विज्ञापन

2 of 5
Paratha - फोटो : istock
आलू के पराठे
उबले आलू को मैश कर कई तरह से पराठे बनाए जा सकते है। उबले आलू में कच्ची सब्जियां मिलाकर जैसे प्याज, टमाटर, हरी मिर्ची, हरी धनिया और मसाले डालकर स्टफिंग तैयार की जा सकती है। वहीं आलू को मैशकर इसे जीरा, राई और हरी मिर्ची का तड़का देकर भून लें। इस स्टफिंग को नर्म आटे की लोई बनाकर उसमे भरे और सुनहरे परांठे सेंक लें। आलू के ये पराठे दही के साथ ही चटनी के साथ खाने में स्वादिष्ट लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
paratha - फोटो : istock
चिली गार्लिक पराठा
पंजाबी स्टाइल में स्टफ्ड पराठे बनाने हैं तो चिली गार्लिक पराठा की रेसिपी बेस्ट है। इसे बनाने के लिए लहसुन की कलियों को छीलकर दरदरा पीस लें। अब इस दरदरे लहसुन में हरी मिर्ची और नमक मिलाकर एक बार फिर से दरदरा पीसें। इस स्टफिंग को भरने के लिए नर्म आटा गूंथ लें। एक चम्मच स्टफिंग भरकर पराठे को सुनहरा सेंक लें। 

4 of 5
paratha
मूली के पराठे
मूली के पराठे खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। इन्हें बनाने के लिए मूली को घिसकर इसका पानी अलगकर लें। फिर घिसी हुई मूली में नमक, अजवाइन, नींबू का रस, हरी धनिया और हरी मिर्च बारीक काटकर मिला लें। अब िस स्टफिंग को नर्म आटे की लोई बनाकर भर लें। इन पराठों को सेंककर रायते या फिर पुदीने और दही की चटनी के साथ सर्व करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
paratha - फोटो : instagram
गोभी का पराठा
आप चाहे तो सर्दियों के मौसम में गोभी का पराठा भी बनाकर ट्राई कर सकती है। इसे बनाने के लिए गोभी को घिस कर बारीक टुकड़ों में कर लें। इस गोभी को तेल में जीरा, हींग और लहसुन, अदरक के तड़के के साथ डालकर दो से तीन मिनट तक भूनें। अब इस स्टफिंग को नर्म आटे की लोई बनाकर भरें। सुनहरा सेंककर गर्मागर्म सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें