अब मिक्सी के जार में प्याज, टमाटर, अदरक और लहसुन का पेस्ट बनाएं और एक पैन में सरसों का तेल गरम कर तेजपत्ता, प्याज, लहसुन, टमाटर का पेस्ट और नमक डालकर उसे अच्छी तरह से फ्राई कर लें। चीनी, हल्दी और बचा हुआ मसाला पाउडर भी डाल दें। अब जरूरत के अनुसार पानी डालें और कोफ्ता बॉल्स को डालकर उबाल आने के बाद बंद कर दें। धनिया पत्ता से अच्छे से गार्निश करें। कच्चा केले कोफ्ता करी तैयार है।