फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाश्ते में करना हो कुछ चाइनिज ट्राई तो चावल को ऐसे करें फ्राई, झटपट तैयार हो जाएगी चीज फ्राइड राइस

Sun, 23 Feb 2020 02:06 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
Fried Rice - फोटो : सोशल मीडिया
कई बार हम खाना बनाते वक्त ऐसा चाहते हैं कि कुछ झटपट तैयार हो जाए। जब भी हम ऐसा सोचते हैं तो चावल ही एक ऐसी चीज है जो सबसे पहले हमारे दिमाग में आती है। चावल कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाली डिश है। इसमें अपनी पसंद की सब्जियां और मसाला डालकर लोग पुलाव या बिरयानी बनाते हैं, जो वाकई खाने में बहुत स्वाद लगते हैं। बिरयानी को बनाने में भले ही थोड़ा समय लगता है लेकिन, पुलाव को आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं। इसी तरह आप फ्राइड राइस को भी फटाफट बना सकते हैं, जिससे आपको खाने में नई वैराइटी मिलेगी। आज हम आपको चीज फ्राइड राइस की रेसिपी के बारे में बताएंगे जिसे आप झटपट तैयार कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं चीज फ्राइड राइस की रेसिपी के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
सामग्री

500 ग्राम बासमती चावल

100 ग्राम ताजा पनीर

100 ग्राम गाजर

100 ग्राम हरी प्याज

स्वादानुसार नमक

50 मिली रिफाइंड तेल

02 ग्राम सफेद

मिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच

सफेद सिरका

03 ग्राम अजीनोमोटो

1/2 छोटा चम्मच

सोया सॉस

25 ग्राम प्याज
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Fried Rice - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे बनाएं
चावल को एक घंटा पानी में भिगोकर रखें। एक सॉसपैन में 2 लीटर पानी गर्म करके चावल को डालकर 80 फीसदी गलने (चावल अधिक नहीं पकना चाहिए) पर पानी में छानकर रखें। गाजर, हरी प्याज और पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर रखें। प्याज को बारीक काटकर रखें। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। फिर प्याज को डालकर हल्के सुनहारे रंग में फ्राई करके चावल, पनीर, नमक, अजीनोमोटो, सिरका, सोया सॉस एवं सफेद मिर्च पाउडर डालें और तेज आंच पर तीन से चार मिनट पकाकर गरमागरम परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें