सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
हरियाली पनीर कोफ्ता
एक बाउल में पनीर, आलू, कॉर्नफ्लोर, नमक, काली मिर्च पाउडर एक साथ मिला लें। सारे मिश्रण के समान मात्रा में गोले बना लें। कड़ाही में तेल गर्म कर इन गोलों को सुनहरा होने तक तल लें। इसके बाद पालक उबालकर उसकी प्यूरी बना लें। हांड़ी में तेल गर्म करके इसमे पालक की प्यूरी को 2-3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद टमाटर प्यूरी डाल दें। इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर व नमक मिलाकर 4-5 मिनट पकाएं। पानी डालकर इसे उबलने दें। इसमें तले हुए पनीर व आलू के गोले डालें। आंच धीमी करें और 5-7 मिनट तक पकाएं। अब गरम मसाला मिलाकर सालन आधा होने तक पकाते रहें| इसके बाद गर्मागर्म रोटियों के साथ परोसे।