फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोइंग स्किन के लिए करें ये डाइट प्लान फॅालो, जानिए सुबह से रात तक क्या खाएं

Sun, 26 Jul 2020 09:44 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखता होता है- सांकेतिक तस्वीर
स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखता होता है। जिस तरह हम स्वस्थ रहने के लिए खान- पान का विशेष ध्यान रखते हैं, ठीक उसी प्रकार हमें स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए भी खान- पान का विशेष ध्यान रखना होता है। अगर आप अपनी डाइट प्लान का ध्यान रखेंगे तो आपकी स्किन हेल्दी रहेगी।

आज हम आपको स्किन को हेल्दी रखने के लिए डाइट प्लान बताने जा रहे हैं। अगर आप इस डाइट प्लान को फॅालो करेंगे तो आपकी स्किन हेल्दी रहेगी और आपको स्किन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग कई तरहों के उपाय करते हैं, परंतु आप अपने खान-पान में बदलाव करने से भी स्किन को हेल्दी बना सकते हैं। आइए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट प्लान...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
एक कप गर्म पानी में आधा नींबू डाल कर पिएं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सुबह के समय
  • सुबह उठने के बाद एक कप गर्म पानी में आधा नींबू डाल कर पिएं। आप इस ड्रिंक में स्वाद के लिए एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। इसके अलावा आप सुबह एक कप पानी में दो ढक्कन एलोवेरा जूस डालकर भी पी सकते हैं। इन ड्रिंक्स का प्रतिदिन सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है।
विज्ञापन

3 of 8
नाश्ते में भिगाए हुए बादाम का सेवन करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
नाश्ते में करें इन चीजों का सेवन
  • ग्लोइंग स्किन के लिए नाश्ते में भिगाए हुए बादाम का सेवन करें। इसके अलावा आप नाश्ते में एक कप पपीता और एक गिलास दूध का भी सेवन करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपने नाश्ता सही समय में करना है।

4 of 8
लंच से दो घंटे पहले सलाद का सेवन करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
लंच से दो घंटे पहले
  • लंच से दो घंटे पहले आपने सलाद का सेवन करना है। इस समय आप दही या नारियल पानी भी पी सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
लंच में आप सब्जियां, दालें, चावल और रोटी का सेवन कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लंच
  • आपने लंच समय में करना है और लंच में आप सब्जियां, दालें, चावल और रोटी का सेवन कर सकते हैं। रोजाना इस डाइट को फालों करने से स्किन हेल्दी रहती है।
विज्ञापन

6 of 8
ग्रीन टी का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
शाम का नाश्ता
  • शाम के नाश्ते में ग्रीन टी या फ्रूट जूस का सेवन करें। ग्रीन टी का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है।
विज्ञापन

7 of 8
रात को हल्का खाना खाने की सलाह दी जाती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
डिनर
  • रात को हल्का खाना खाने की सलाह दी जाती है। डिनर में हल्का भोजन ही करें। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन हेल्दी रहे तो इस डाइट प्लान को फालों करें।
विज्ञापन

8 of 8
रात को सोने से पहले एक गिलास दूध का सेवन करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सोने से पहले
  • रात को सोने से पहले एक गिलास दूध का सेवन करें। रात के समय में दूध का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। आप दूध में हल्दी या शहद भी मिला सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें