क्रिस्पी और जूसी चिकन हर चिकन खाने वाले की पसंद होती है। लेकिन घर में इसे बनाने में काफी समय लगता है। ऐसे में चिकन खाने के लिए लोग रेस्टोरेट का रुख करते हैं। आज हम लेकर आए हैं चिकन से बनी ऐसी डिश। जिसे मिनटों में बनाकर तैयार किया जा सकता है। वहीं इसका स्वाद किसी भी मामले में बाहर के चिकन से कम नही होगा। तो चलिए जानें क्या है चिकन तवा फ्राई की रेसिपी।
विज्ञापन
2 of 5
chicken
- फोटो : Pixabay
चिकन तवा फ्राई बनाना काफी आसान है। साथ ही इसका स्वाद हर किसी को पसंद भी आएगा। बस इसे बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। चौकोर टुकड़ों में कटे इन चिकन को बस अच्छी तरह से मैरिनेट कर पकाना होता है।
विज्ञापन
3 of 5
chicken fry
मैरिनेशन के लिए जरूरत होगी बेसन, नींबू का रस, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, गरम मसाला और तेल।
4 of 5
besan
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बाउल लेकर उसमे बेसन डालें। अब इस बेसन में अदरक-लहसुन के पेस्ट के साथ लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालें। आप चाहें तो इस बैटर में अपने हिसाब से मसालों में फेरबदल कर सकती हैं। अब बेसन के साथ सारे मसालों को मिलाकर नमक और नींबू का रस डालें। फिर पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
चिकन के टुक़ड़ों को इस घोल में अच्छी तरह से मिलाकर आधे घंटे के लिए रख दें। जब चिकन में ये घोल अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो पैन गरम करें। अगर ग्रिल्ड पैन होगा तो और भी बढ़िया रहेगा। पैन गरम कर तेल डालें। जब ये गरम हो जाए तो सारे टुकड़ों को एक-एक कर पैन पर रखें। और हल्की आंच पर सुनहरा होने तक तलें। अब इसमे बचे हुए तेल को बाहर कर दें और तैयार है आपका चिकन तवा फ्राई। इसे आप किसी भी चटनी या डिप के साथ सर्व करें।