प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
स्टेप 2- इसके बाद अब कचौड़ी की स्टफिंग तैयार करेंगे। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में मध्यम आंच में 3 टीस्पून तेल गर्म करें। फिर इसमें आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच धनिया बीज, आधा चम्मच सौंफ और चुटकी भर हींग डालें और सुगंधित होने तक पकाएं।
अब 1 मिर्च, आधा चम्मच अदरक पेस्ट डालकर 30 सेकंड के लिए चलाएं। फिर 2 कटे हुए प्याज डालकर चलाएं। जब प्याज का रंग बदलने लगे तो आंच धीमी करके चुटकी भर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चुटकी भर चीनी और नमक डालकर पकाएं।
इसके बाद पैन में ¼ कप बेसन डालकर अच्छी तरह से रोस्ट करें। फिर थोड़ी धनिया पत्ती डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आपका प्याज स्टफिंग तैयार है। इसे ठंडा कर लीजिए।