Pongal 2025 Special Recipes: पोंगल एक प्रमुख दक्षिण भारतीय त्योहार है, जिसे खासकर तमिलनाडु और दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से कृषि और फसल कटाई के पर्व के रूप में मनाया जाता है।
चार दिन चलने वाले इस त्योहार की शुरुआत मकर संक्रांति के दिन होती है। ऐसे में इस साल इसकी शुरुआत 14 जनवरी से होगी और समापन 17 जनवरी को होगा। इस दिन सूर्य देवता की पूजा की जाती है, क्योंकि सूर्य से ही फसलों को वृद्धि मिलती है।
पोंगल में घरों में विशेष पोंगल पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में हम आपको चावल से बनने वाले एक ऐसे पकवान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसे आप इस त्योहार पर बना सकते हैं। हम बात कर रहे हैं इमली वाले चावल की, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं।