New Year 2024: जब-जब बात शाकाहारी खाने की आती है, तो पनीर का नाम सबसे आगे रहता है। चाहे बात पनीर की सब्जी की हो, या फिर पनीर से बने स्टार्टर की, आप कई तरह से पनीर का इस्तेमाल करके अपने खाने का स्वाद दोगुना कर सकते हैं। आज नए साल के दिन बहुत से लोग अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने जाएंगे, वहीं बहुत से लोग अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।
अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें घर पर रहना ज्यादा पसंद है और बाहर से खाने से भी आप दूर रहते हैं, तो हम आपको घर पर ही पनीर टिक्का मसाला बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। अगर आपके घर मेहमान भी आ रहे हैं, तो आप पनीर मसाला टिक्का बनाकर उन्हें इंप्रेस कर सकती हैं। इसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा।